पूर्वी चंपारण में Covid-19 मरीजों की संख्या हुई 96, बना उत्तर बिहार का दूसरा Corona Hotspot
Eastchamparan Coronavirus News Update पूर्वी चंपारण में कोरोना मरीजों की संख्या 96 हो गई है। जिले में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आज 12 मिले।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। Eastchamparan Coronavirus Update: पूर्वी चंपारण में कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona infected patients) की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक यहां काेरोना के 96 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। उत्तर बिहार का यह दूसरा कोरोना हॉटस्पॉट (Corona Hotspot) बन गया है। उत्तर बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मधुबनी जिले में 176 है। इसके बाद पूर्वी चंपारण ही है।
जिले में गुरुवार को एक बार फिर 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए (Corona Positive) गए हैं। सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री (Travel History) है। वे हाल के दिनों में देश के विभिन्न राज्यों से आए है। उनमें लक्षण (Corona symptom) पाए जाने पर प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए स्वास्थ्य विभाग के क्वारंटाइन में रखकर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 24 निगेटिव व 12 पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में अरेराज के छह, पहाड़पुर के चार और पिपराकोठी व तेतरिया के एक-एक मरीज शामिल हैं। बता दें कि अब जिले में कुल संक्रिमतों की संख्या 96 हो गई है। इसमें बंजरिया के एक कैंसर मरीज की मौत हो गई थी। 11 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 84 हो गई है।