Move to Jagran APP

Gandhi Jayanti 2020: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोतिहारी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

Gandhi Jayanti 2020 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर मोतिहारी के बंजरिया पंडाल स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का वर्चुअल माध्यम से अनावरण की। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उमंग देखा जा गया।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 02:35 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 05:48 PM (IST)
Gandhi Jayanti 2020: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोतिहारी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सुनते कार्यकर्ता

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर मोतिहारी के बंजरिया पंडाल स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का वर्चुअल माध्यम से अनावरण किया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उमंग देखा जा गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि चंपारण की इस धरती से गांधी जी ने सत्याग्रह की शुरुआत की। यहां के किसानों को बिना खड्ग और और बिना ढाल के अंग्रेजी दासता से मुक्ति दिलाई थी। यहीं के आंदोलन से प्रभावित होकर गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने उन्हें महात्मा की उपाधि दी थी। गांधीजी मानव से महामानव होकर न सिर्फ भारत बल्कि विश्व का मार्गदर्शन करने लगे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यहां की चिंताजनक दशा से व्यथित होकर उन्होंने फकीर का जीवन अपनाया था। यहां की गरीब महिलाओं दलितों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया था। गांधी जी के प्रतिमा अनावरण के इस मौके पर मैं उन स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन कर रही हूं जिन्होंने चंपारण में गांधी जी को अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग दिया। आज मैं लाल बहादुर शास्त्री जी का नाम भी लेना चाहती हूं क्योंकि आज हम उनका जन्म दिवस भी मना रहे हैं। जय जवान जय किसान उनका नारा हम सबको इस कठिन समय में पहले से ज्यादा प्रेरणा देता है। कांग्रेस पार्टी के लिए तो महात्मा गांधी जी के विचार भारत की आत्मा है। उनके लिए प्रगति का अर्थ मनुष्य का समग्र विकास था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.