मधुबनी के लखनौर अंचल कार्यालय पर बाढ़ पीड़ितों का हंगामा Madhubani News
बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि अंचलाधिकारी जानबूझकर उनलोगों को सहाय्य राशि(जीआर) के रूप में मिलने वाली छह हजार की राशि से वंचित कर रहे हैं।
By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 01:26 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 01:26 PM (IST)
मधुबनी, जेएनएन। लखनौर अंचल कार्यालय पर मैवी पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि अंचलाधिकारी जानबूझकर उनलोगों को सहायता राशि(जीआर) के रूप में मिलने वाली छह हजार की राशि से वंचित कर रहे हैं।
बाढ़ पीड़ितों ने अंचलाधिकिरी के समक्ष अपनी बात रखी। अंचलाधिकारी (सीओ) रोहित कुमार ने इन बाढ़ प्रभावितों को आश्वासन दिया कि जांच कराकर बाढ़ पीड़ितों की सूची की कंप्यूटर में डाटा एंट्री कराई जाएगी। समझा-बुझाकर आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों को वापस किया गया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें