Move to Jagran APP

उत्तर बिहार में ठंड ने दी दस्तक, देर सुबह तक रहेगा कुहासा, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान Samastipur News

राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दी गई जानकारी। पांच दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट। जानिए..

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 10:38 PM (IST)
उत्तर बिहार में ठंड ने दी दस्तक, देर सुबह तक रहेगा कुहासा, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान  Samastipur News
उत्तर बिहार में ठंड ने दी दस्तक, देर सुबह तक रहेगा कुहासा, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान Samastipur News

समस्तीपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में इस बार भी पिछले वर्ष की भांति अधिक ठंड पड़ेगी। पांच दिसंबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आएगी। देर सुबह तक कुहासा और कहीं-कहीं दिन में भी धुंध लगे रहने की संभावना है। यह जानकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दी गई है।

loksabha election banner

 मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर बिहार में दिनोंदिन तापमान में गिरावट आएगी। 30 नवंंबर तक सामान्य अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री में दो डिग्री की गिरावट होगी। वहीं, पांच दिसंबर तक तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। सामान्य न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। 

 मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि अब दिन और रात में ठंड की बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आठ से 10 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। डॉ सत्तार ने गेहूं की बोआई का अभी अनुकूल समय बताया। किसानों को सलाह दी है कि जल्द से जल्द गेहूं की बोआई करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.