Move to Jagran APP

Weather Update: उत्तर बिहार में बर्फीली हवाओं से धूप भी कांपी, जारी रहेगा शीतलहर का कहर

मुजफ्फरपुर में ठंड ने 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। ठंड के असर से पांच लोगों की मौत हो गई। दो जनवरी को हल्की वर्षा की संभावना। अगले दो -तीन दिनों तक बनी रहेगी शीतलहर।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 08:48 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 08:48 AM (IST)
Weather Update: उत्तर बिहार में बर्फीली हवाओं से धूप भी कांपी, जारी रहेगा शीतलहर का कहर
Weather Update: उत्तर बिहार में बर्फीली हवाओं से धूप भी कांपी, जारी रहेगा शीतलहर का कहर

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में शुक्रवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। कनकनी से जनजीवन बेहाल रहा। धूप खिलने के बाद भी परेशानी बनी रही। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने लगे। पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार,  27 दिसंबर की ठंड ने बीते 35 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 8.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। अब तक का यह सबसे कम अधिकतम तापमान रहा।

loksabha election banner

जारी रहेगी शीतलहर

मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में और गिरावट की संभावना है। दो जनवरी को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ और सर्द पछिया हवा चलने के कारण अगले दो -तीन दिनों तक कोल्ड डे या शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।

 इस दौरान अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ यह चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात्रि और सुबह में मध्यम से घना कुहासा रह सकता है। अगले तीन दिनों तक औसतन पांच से सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। इसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। इस कारण बादल बनने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। 

मौसम  का आंकड़ा

वर्ष :    अधिकतम  न्यूनतम 

2019     14.5     6.2

2018     22.8     5.5

2017     14.8     11.9

2016    23.5      16.0

2015    22.0      4.1

2014    19.2       6.0

2013    15.4       8.2

2012    17.3      6.3

2011    23.6      8.5

2010    23.3      5.5

2009    21.3      5.4

2008    22.7     12.0

2007    22.7      12.2 

2006    23.6       8.7

2005    23.2      9.7 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.