Move to Jagran APP

Weather Update: उत्तर बिहार में ठंड का कहर जारी, हवा में बढ़ी कनकनी Muzaffarpur News

अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड। मधुबनी जिले में चार तक की कक्षाएं शनिवार तक बंद रहेंगी। दरभंगा जिले में पहली से आठवीं कक्षा 22 तक स्थगित।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 08:38 AM (IST)
Weather Update: उत्तर बिहार में ठंड का कहर जारी, हवा में बढ़ी कनकनी Muzaffarpur News
Weather Update: उत्तर बिहार में ठंड का कहर जारी, हवा में बढ़ी कनकनी Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में गुरुवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। धूप खिलने के बाद भी कनकनी बनी रही। सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान रहे। समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के हुसैनीपुर निवासी रामजी सिंह ( 65) की ठंड जनित बीमारी से मौत हो गई। वहीं, पूसा प्रखंड की राजकीय उत्क्रमित संस्कृत पाठशाला मुजौना में कक्षा पांच में पढ़ रही एक छात्रा बेहोश हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। ठंड के मद्देनजर मधुबनी जिले में चार तक की कक्षाएं शनिवार तक बंद रहेंगी। वहीं, कक्षा चार से दस के समय में परिवर्तन किया गया है। दरभंगा जिले में पहली से आठवीं कक्षा के स्कूलों में पठन-पाठन 22 तक स्थगित रहेगा। 

loksabha election banner

दो दिनों तक रहेगी कनकनी 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक कनकनी वाली ठंड जारी रहने की संभावना है। दिन में सूर्य के दर्शन होंगे। लेकिन, पछिया हवा चलने के कारण कनकनी बनी रहेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

 वहीं, न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट आई। बीते दस वर्षों में 19 दिसबंर का रिकॉर्ड दिखा जाए तो वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अधिकतम तापमान इस वर्ष 19 दिसंबर के आसपास आ गया था, लेकिन न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक था। इसी तरह 10 वर्षों में सबसे ठंड वाली रात वर्ष 2015 में अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। 

 मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने कहा कि दिन और रात के तापमान सामान्य से कम हैं। पछिया हवा चलने के कारण ठंड बनी रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में देर सुबह तक और शाम में हल्का से मध्यम कुहासा लग सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.