Move to Jagran APP

CM नीतीश ने कहा: घर-घर बिजली पहुंचाकर लालटेन और ढिबरी युग को किया खत्म

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित करना हमारी प्रतिबद्धता है। केंद्र के सहयोग से बिहार विकास कर रहा है। बुधवार को वे चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 03:35 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 10:38 PM (IST)
CM नीतीश ने कहा: घर-घर बिजली पहुंचाकर लालटेन और ढिबरी युग को किया खत्म
CM नीतीश ने कहा: घर-घर बिजली पहुंचाकर लालटेन और ढिबरी युग को किया खत्म

दरभंगा/मधुबनी/समस्‍तीपुर, जागरण टीम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को उत्‍तर बिहार में थे। उन्‍होंने आज तीन जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने दरभंगा, मधुबनी और समस्‍तीपुर जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लालू-राबड़ी के शासनकाल पर जमकर तंज कसा। कहा कि घर-घर बिजली पहुंचाकर लालटेन व ढिबरी युग को खत्म किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि महिला राज में भी बिहार में महिलाओं का विकास नहीं हुआ। उनका इशारा पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी के कार्यकाल की ओर था। इसके साथ उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की। कहा केंद्र के सहयोग से बिहार का विकास हो रहा है।  

मुख्यमंत्री नीतीश दरभंगा के सिंहवाड़ा स्थित सिमरी वासुदेव मिश्र उच्च विद्यालय खेल मैदान में मधुबनी लोस के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यादव के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पहले सात सौ मेगावाट बिजली खपत होती थी, लेकिन आज 52 सौ मेगावाट बिजली खपत हो रही है। अंधेरा खत्म कर घरों में रोशनी फैलाना हमारा कर्तव्य है। बिहार पहला राज्य है जहां पंचायत व नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर आधी आबादी को गौरवान्वित किया गया। जीविका योजना से एक करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है।
   
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास व न्याय के साथ सूबे में कानून राज स्थापित करना हमारी प्रतिबद्धता है। विपक्ष वोट के लिए समाज में कटुता पैदा करना चाहते हैं। विकास कार्यों से मतलब नहीं है। हमने जाति-धर्म, अगड़ा-पिछड़ा का भेद समाप्त कर सबके लिए खुशहाली का मार्ग खोला है।

loksabha election banner

राजद पर तंज कसते हुए कहा कि आपने 15 साल परिवारवाद की सरकार में बिहार की बदहाली देखी है। पति के बाद पत्नी की सरकार में महिला का उत्थान नहीं हुआ। लेकिन, जदयू के 13 साल के शासन में हर गांव -शहर में विकास की रफ्तार बढ़ी है। केंद्र के सहयोग से बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। गरीबों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है। कल्याणकारी योजनाओं से आम लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने में आपके सहयोग की जरूरत है। मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास ने देश में एक नई गाथा, लिखी है। राज्य में एनएच की संख्या में वृद्धि हुई है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्याओं पर काबू पाया गया है। सात निश्चय योजना से सड़क, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हुई। शराबबंदी से समाज में नई जागृति आई है। पोशाक राशि, साइकिल योजना, कन्या विवाह, दहेज उन्मूलन योजनाओं पर भी चर्चा की। कहा - आज विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों की संख्या एक प्रतिशत से भी कम है। जबकि, 15 वर्षों के लालू राज में यह 12 प्रतिशत से ऊपर था। सभा को पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ.अशोक चौधरी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. विनोद चौधरी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा नेता विजय चौधरी ने की।
समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- सभी तबके का विकास हमारा लक्ष्य
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर इलाके का विकास करना है। समाज के सभी तबके का उत्थान करना है जो हाशिए पर हैं। चाहे वे दलित-महादलित अतिपिछड़े अल्पसंख्यक, आदिवासी समाज के हों। इसके पहले एक ही परिवार को 15 साल का मौका मिला। कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार के सुदूरवर्ती इलाके जैसे किशनगंज से भी 5 घंटे में पटना पहुंच जाए इसके लिए काम कर रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार के लिए 50 हजार करोड़ की योजना स्वीकृत की है। उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र पासवान को अधिकाधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। मौके पर पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता सत्य नारायण ङ्क्षसह ने की। मंच संचालन राम स्वार्थ ङ्क्षसह ने की। 
मधुबनी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को किया संबोधित 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा  कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की ओर से उठाया गया कदम राष्ट्रहित में है। सूबे में कानून का राज है। यहां न्याय के साथ विकास हो रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मोदी सरकार ने देश की विकास व गरीबों के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बेनीपट्टी प्रखंड के उच्च विद्यालय एकतारा के परिसर में भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक कुमार यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

 उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पचास हजार करोड़ रुपये बिहार में पुल व सड़क के मद में दिया है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि योजना, सड़क निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में विकास को रफ्तार मिली है। भारत का दुनिया में मान व सम्मान बढ़ा है। आज समाज का वातावरण व सोच बदल गयी है। मुख्यमंत्री ने जनता से पहले मतदान फिर जलपान और 6 मई को मतदान केन्द्र पर पहुंचकर एनडीए व भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक कुमार यादव के कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से चुनाव जीताने की अपील की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.