Move to Jagran APP

अब रविवार को भी होगी शहर की सफाई

सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के कारण रविवार को शहर की सफाई नहीं होती है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM (IST)
अब रविवार को भी होगी शहर की सफाई
अब रविवार को भी होगी शहर की सफाई

मुजफ्फरपुर : सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के कारण रविवार को शहर की सफाई नहीं होती है। इससे शहर में पूरे दिन गंदगी फैली रहती है। इस दिन शहर में कई बड़े कार्यक्रम होते हैं और सफाई नहीं होने से उनका आयोजन गंदगी के बीच होता है। इसलिए अब रविवार को भी शहर की सफाई होगी। महापौर ई. राकेश कुमार ने नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को पत्र लिखकर रविवार को भी शहर के सफाई कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने का जिम्मा नगर आयुक्त को सौंपा है। महापौर ने पत्र में कहा है कि शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त हो चुका है। इसलिए अवकाश के बावजूद रविवार को शहर की सफाई होना जरूरी है। इसके लिए अतिरिक्त मजदूरों को लगाने को कहा है।

loksabha election banner

किगमेकर के चंगुल से मुक्त होगा नगर निगम

वार्ड 46 के पार्षद एवं समाजसेवी नंद कुमार प्रसाद साह ने कहा कि अब नगर निगम किगमेकर के चंगुल से मुक्त होगा। नीतीश सरकार ने नगर निगम का क्षेत्र विस्तार कर एक और जहां शहर के सीमावर्ती इलाकों के विकास की नींव रखी है। महापौर एवं उपमहापौर को चुनने का अधिकार जनता को देकर निगम के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने वालों को करारा जवाब दिया है। नीतीश सरकार धन्यवाद की पात्र है। उन्होंने कहा कि इससे निगम में भ्रष्टाचार और लूट का खेल बंद होगा। सादपुरा में पेयजल संकट

शहर के वार्ड 33 स्थित सादपुरा में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पर रहा है। सादपुरा में मिनी पंप के बंद हेने से यह हालात पैदा हुए है। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से इसकी शिकायत की है। खराब पंप की मरम्मत की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.