Move to Jagran APP

ठंड के कारण आठवीं तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद, सीनियर कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से, आदेश जारी

मुजफ्फरपुर डीएम ने आदेश जारी किया- कक्षा 1 से 8 की कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेगी। वहीं नौवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन 10 बजे से तीन बजे तक होगा।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 03:24 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 03:24 PM (IST)
ठंड के कारण आठवीं तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद, सीनियर कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से, आदेश जारी
ठंड के कारण आठवीं तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद, सीनियर कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से, आदेश जारी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है। डीएम ने आदेश जारी किया है कि कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेगी। वहीं, नौवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन 10 बजे से तीन बजे तक होगा। डीएम ने बताया कि 12 जनवरी तक यह आदेश प्रभाव में रहेगा। इसके बाद मौसम के अनुसार ही आगे के समय में बदलाव किए जाएंगे। बता दें कि लगातार पछिया हवा चलने के कारण हवा में कनकनी है, और ठंड बढ़ रही है। सुबह के समय कोहरा भी लगा रहता है।

loksabha election banner

यह है मौसम पूर्वानुमान

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में आगामी दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार में देर सुबह तक कुहासा लगने के कारण ठंड की स्थिति बरकरार रहेगी। धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत महसूस की जा सकती है। सुबह एवं शाम में अभी दो दिनों तक कुहासा लगेगा। मौसम विभाग द्वारा रिकॉर्ड गुरुवार का अधिकतम तापमान 19.0 एवं न्यूनतम तापमान 12.5 रिकॉर्ड किया गया है।

 जबकि, अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री कम है, वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शुक्रवार तक पुरवा हवा चलने की संभावना है। वहीं, रात में लगभग 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जिससे किसानों को हल्की राहत मिली है। फसलों को काफी फायदा हुआ है। हवा नहीं चलने के कारण तोरी की फसलों को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.