दरभंगा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों में भिड़ंत, रोड़ेबाजी Darbhanga News
दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसमें कई लोग और छात्र जख्मी हो गए। लोगों ने जमकर की नारेबाजी।
दरभंगा, जेएनएन। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद स्थित दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच शुक्रवार को भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसमें कई लोग और छात्र जख्मी हो गए। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कादिराबाद मुख्य सड़क पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला को नियंत्रण करने की काफी कोशिश की। लेकिन, कोई मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद सदर एसडीपीओ अनोज कुमार दंगा नियंत्रण दस्ता के साथ पहुंचे।
आक्रोशितों से वार्ता करने की कोशिश की। इस बीच लोगों ने जमकर नारेबाजी की। छात्रों को मोहल्ला से हटाने की मांग पर सभी लोग अड़े थे। हालांकि, उपद्रव कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। घटना के पीछे क्या कारण है, पुलिस इसका पता कर रही है। फिलहाल वहां काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है।
यह भी पढ़ें :
Dengue: मुजफ्फरपुर में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, डॉक्टर भी बन रहे मरीज Muzaffarpur News
नेपाल से पानी लाकर प्यास बुझाते भारत के यह ग्रामीण, जानिए क्या है इनकी परेशानी West Champaran News