समस्तीपुर में बोले चिराग- देश में सशक्त सरकार समय की मांग
लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि देश को ऐसी सरकार चाहिए जो आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। ऐसा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 10:35 PM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि देश में सशक्त सरकार समय की मांग है। ऐसी सरकार जो आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। भारत में विकास की गति को तेज कर सके। ऐसा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
वे शनिवार को सिंघिया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए लोजपा प्रत्याशी रामचंद्र पासवान के पक्ष में मतदान की अपील की।
बिहार का तेजी से विकास : विनोद
मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार का विकास तेजी से होगा। हर घर में बिजली पहुंच गई है। शौचालय भी घर-घर में बनाए जा रहे हैं। अब हर घर को पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें