बागमती से निकले नाले में डूबने से बच्ची की मौत,परिवार में मातम Sheohar News
बच्ची नाली में कैसे डूबी इसके बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी कोई नहीं कह रहा है। जांच में ही सच्चाई का पता चल सकेगा।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 03:11 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 03:11 PM (IST)
शिवहर, जेएनएन। पिपराही थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बागमती नदी से निकले नाले में डूबने से पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से गांव में मातम है।
किशोरी पंडित की पांच वर्षीया पुत्री सरिता शुक्रवार की शाम से ही लापता थी। उसकी खोज परिजन कर रहे थे। शनिवार को उसका शव घर के पास स्थित नाले में दिखा। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पिपराही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां राधिका देवी का रो- रोकर बुरा हाल है, जिसे लोग ढांढस बंधाने में लगे हैं। बच्ची कैसे डूबी, इसके बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। यह हादसा है या फिर साजिश, जांच के बाद ही पता चलेगा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें