Move to Jagran APP

CM Nitesh Kumar ने कहा- जीविका और आरक्षण ने बदल दी समाज की सूरत, महिलाएं हुईं मजबूत

Bihar CM Nitesh Kumar ने कहा कि सेवा करना ही धर्म है। जीवन के लिए जल और हरियाली बहुत जरूरी है। आगामी चुनाव से पहले हर घर नल का जल का उनका सपना होगा पूरा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 11:46 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 10:00 PM (IST)
CM Nitesh Kumar  ने कहा- जीविका और आरक्षण ने बदल दी समाज की सूरत, महिलाएं हुईं मजबूत
CM Nitesh Kumar ने कहा- जीविका और आरक्षण ने बदल दी समाज की सूरत, महिलाएं हुईं मजबूत

शिवहर, जेएनएन। मुख्यालय स्थित किसान मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली योजना के महत्व को रेखांकित किया। कहा, नारी सशक्तीकरण का मैं प्रारंभ से ही पक्षधर रहा हूं। जीविका का ही दूसरा रूप केंद्र सरकार की आजीविका योजना है। महिलाओं की मांग पर मैंने शराबबंदी की। दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया जिसका बेहतर असर दिख रहा है। महिलाओं को पंचायती राज में 50 फीसद एवं पुलिस की नौकरी में 35 फीसद आरक्षण दिया,इसका नतीजा है कि बिहार में हर तरफ महिला पुलिस देखी जा रही हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर हुईं हैं। उनका मनोबल ऊंचा है। साइकिल एवं पोशाक योजना से लड़कियों के पंख लग गए हैं। मिडिल स्कूल तक पढ़ने वाली बच्चियां अब कॉलेज तक पढ़ाई कर रही हैं। 

loksabha election banner

जल जीवन योजना के संदर्भ में कहा कि जीवन के लिए जल एवं हरियाली दोनों आवश्यक है। आज भूमिगत जल का लगातार नीचे जाना चिंता का विषय है। जलवायु परिवर्तन इसी का परिणाम है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। कुआं,पोखर,नाला,पईन, आहर के पानी को संरक्षित करना आज की जरूरत हो गई है। सात निश्चय योजना का जिक्र किया। कहा, बिजली पहुंचाने का काम पूरा हो गया है। अगले विधानसभा चुनाव के पूर्व हर घर में नल का जल पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने सोलर सिस्टम लगाने पर विशेष बल दिया। 

137 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास 

सीएम ने लोगों से 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला में बढ़ चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। इस यात्रा में जिले में 137 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का रिमोट द्वारा शिलान्यास किया।     मौके पर स्थानीय सांसद रमादेवी, बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल पंकज कुमार, शिवहर विधायक मो. शर्फुद्दीन, बेलसंड विधायक सुनीता सिंह चौहान, विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया। वहीं मौके पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी संतोष कुमार सहित तमाम अधिकारी एवं एनडीए के तमाम नेता मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.