राजद विधायक के घर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अलग राजनीतिक समीकरण के संकेत Muzaffarpur News
राजद विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के पिता के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गायघाट पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 07:16 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गायघाट के राजद विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से करीब 2 :40 बजे गायघाट उतरे। वहां से सीधे विधायक के गांव मोतनाजे पहुंचे। महेश्वर प्रसाद यादव के पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वे करीब आधे घंटे तक वहां रुके। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी उनके साथ थे।
यूं तो यह एक श्राद्ध कार्यक्रम था, लेकिन इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से एक अलग समीकरण के रूप में देखा जा रहा है। महेश्वर यादव राजद विधायक होते हुए भी सीएम के करीबी रहे हैं। इस क्षेत्र की राजनीति को नजदीक से देखने वाले इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि चुनाव के दौरान विधायक एनडीए के और करीब हो सकते हैं। यह कार्यक्रम के दौरान भी दिखा। एनडीए के कई नेता यहां नजर आए। कुढ़नी के विधायक केदार गुप्ता और बोचहां विधायक बेबी कुमार भी इस आयोजन में थीं। राजद के विधायक सीएम के पहुंचने के समय नहीं दिखे। वे यहां से पहले ही जा चुके थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें