Move to Jagran APP

श‍िवहर में जिला परिषद सीट से छोटा विजय ने दर्ज की बड़ी जीत, आठ में से छह मुखिया ने गंवाई कुर्सी

Bihar Panchayat Election Result शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक से विजय कुमार स‍िंह उर्फ छोटा विजय ने मनोरमा त्रिवेदी को सात हजार से अधिक मतों से हराया आठ में से सात मुखिया थे मैदान मैदान में पांच को जनता ने नकारा।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 09:16 PM (IST)
श‍िवहर में जिला परिषद सीट से छोटा विजय ने दर्ज की बड़ी जीत, आठ में से छह मुखिया ने गंवाई कुर्सी
शिवहर में जीत के बाद छोटा विजय को प्रमाण पत्र देते एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी। जागरण

शिवहर, जासं। जिले की डुमरी कटसरी प्रखंड में पंचायत चुनाव के तहत मंगलवार को चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शहर स्थित श्री नवाब हाईस्कूल में मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किया गया। जिले की सर्वाधिक प्रतिष्ठित जिला परिषद सीट क्षेत्र संख्या एक से विजय कुमार स‍िंह उर्फ छोटा विजय ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी मनोरमा त्रिवेदी को सात हजार 767 मतों से हराया। पूर्व जिप अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार स‍िंह को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

loksabha election banner

उधर, पंचायत की आठ सीटों में सात सीटों पर निवर्तमान मुखिया भी मैदान में थे। इनमें पांच को जनता ने नकार दिया है। जबकि जहांगीरपुर पंचायत से रवि कुमार दूसरी बार और रामवन रोहुआ से मुन्नी देवी तीसरी बार जीत दर्ज कर मुखिया बनने में कामयाबी पाई है। नयागांव पूर्वी पंचायत से मुखिया सीट पर पूर्व हिस्ट्रीशीटर श्रीनारायण स‍िंह के परिवार का कब्जा बरकरार है। इस सीट से पहले श्रीनारायण स‍िंह मुखिया रहे। पिछली बार उनकी मां मुखिया चुनी गई थी।

श्रीनारायण स‍िंह की पिछले विधानसभा चुनाव में शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड के हथसार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि चार माह पूर्व मुजफ्फरपुर में उनके बड़े भाई नवल ङ्क्षसह की हत्या के बाद यह परिवार मर्माहत था। यही वजह हैं कि उनकी मां इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरी और जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक से जिला पार्षद रहे भतीजे नवनीत स‍िंह ने भी चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि, नवल स‍िंह की पत्नी साधना देवी ने नयागांव पश्चिमी सीट से चुनाव लड़ा और इलाके की जनता ने उन्हें जीत का माला पहनाया है। साधना देवी ने 1751 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी शत्रुध्न साह को 936 मत से शिकस्त दिया। शत्रुध्न सहनी को महज 851 मत मिले।

जबकि श्यामपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया सुधा प्रकाश को करारी हार मिली हैं। वह लगातार तीन बार से चुनाव जीत रही थी। इस बार प्रकाश कुमार उर्फ गोलू ने यहां से जीत दर्ज की हैं। गोलू ने निकटतम प्रतिद्वंदी रवींद्र स‍िंह को 546 मतों से हराया। निवर्तमान मुखिया तीसरे स्थान पर रही। जहांगीरपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया रवि कुमार ने दोबारा जीत दर्ज की। उन्होंने 2162 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी राम विलास पासवान को 384 मतों से हराया। नयागांव पश्चिमी पंचायत से मुखिया पद पर शमा परवीन ने 1159 मत प्राप्त कर वंदना कश्यप को 210 मतों से मात दी। फुलकाहा पंचायत से फातमा खातून ने 2728 मत प्राप्त कर वर्षा बसंत पटेल को 569 मतों से हराया। रामवन रोहुआ पंचायत से मुन्नी देवी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने 1545 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी शालु कुमारी को 535 मतों से हराया है। महमदपुर कटसरी पंचायत से रणविजय कुमार स‍िंह ने 2162 मत प्राप्त कर पूर्व मुखिया रणजीत कुमार उर्फ चुन्नू स‍िंह को 208 मतों से मांत दी है। मकसूदपुर करिया पंचायत से बिगू सहनी ने 1621 मत प्राप्त कर निवर्तमान मुखिया भूटन सहनी को 317 मतों से हराया है। उधर, डुमरी कटसरी प्रखंड की निवर्तमान प्रमुख सरिता देवी ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। सरिता देवी ने मकसूदपुर कररिया से पंसस पद पर दोबारा जीत दर्ज की है।

-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.