मौसम में उतार चढ़ाव, हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने किया अलर्ट, उमस भरी गर्मी से पश्चिमी विक्षोभ का बढ़ा दबाव। अन्य सालों की तुलना में फरवरी, मार्च व अप्रैल में सामान्य से अधिक गर्मी से बारिश की संभावना।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मौसम के तेवर प्रतिदिन बदल रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके तहत उत्तर बिहार के तराई के जिलों में मुजफ्फरपुर समेत कहीं हल्की बारिश तो कहीं बारिश के साथ ओला वृष्टि की संभावना है। गुरुवार को दोपहर से आसमान में बादल छा गए। बदले मौसम का असर बेतिया, मोतिहारी आदि जिलों में होगा।
विगत आठ दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। इससे दिन व रात दोनों पहर गर्मी बढ़ी है। स्थिति यह रहती थी कि सुबह से ही आसमान पूरी तरह व धूप भी सुबह से तेवर के साथ निकल जाती थी। इससे दिन में गर्मी बढ़ जाती। दिन में धूप तेज होने से लोगों ने दिन में गर्म कपड़े नहीं पहने। वहीं दोपहर के बाद मौसम कुछ ठंडा होने से शाम होते लोगो को गर्म कपड़े की आवश्यकता महसूस होने लगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार का कहना है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए फरवरी में दिन व रात दोनों का तापमान बढ़ेगा। यही हालत मार्च और अप्रैल में भी रहने की संभावना है। ऐसे में इन तीनों माह में सामान्य से अधिक बारिश होगी। जैसे पिछले पांच साल में फरवरी में अधिकतम बारिश का रिकार्ड टूट चुका है। अभी माह के15 दिन बाकी हैं।
मौसम में उतार चढ़ाव का आंकड़ा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
14 फरवरी - 23.5 - 11.0
13 फरवरी -24..5 - 9.5
12 फरवरी-24.8 - 8.5
11 फरवरी-22.8- 10.0
10फरवरी-22.2 -12.5
09 फरवरी- 22.0 - 12.2
8 फरवरी - 21.5 - 10.8
7 फरवरी - 24.4 - 11.0
6 फरवरी - 24.2 - 7.5
5 फरवरी - 24.0 - 6.2
4 फरवरी - 24.0 - 7.8