Move to Jagran APP

सामाजिक बदलाव केंद्र सरकार का मिशन

मुजफ्फरपुर। बेतिया, सामाजिक बदलाव केंद्र सरकार का मिशन है। सरकार लोगों के जीवन स्तर को उपर उठाने के

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 10:40 AM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 10:40 AM (IST)
सामाजिक बदलाव केंद्र सरकार का मिशन
सामाजिक बदलाव केंद्र सरकार का मिशन

मुजफ्फरपुर। बेतिया, सामाजिक बदलाव केंद्र सरकार का मिशन है। सरकार लोगों के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसका असर भी दिख रहा है। गांव व गरीबों की ¨चता की जा रही है और उनके हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। इसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कही। वे नगर के महाराजा पुस्तकालय में मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चार वर्षो में देश में बड़ा बदलाव हुआ है। विकास का खाका खींचकर उस पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री से लोगो को काफी उम्मीद है। वे लोगों की उम्मीद को पूरा करने के लिए दिन रात परिश्रम कर रहें है। श्री राय ने विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला। कहा कि अब तक देश को लूट कर मौज करने वाले लोग एकत्रित हो रहे हैं। उनकी काली कमाई पर प्रहार होने से वे तिलमिला उठे हैं। सरकार की लोकप्रियता से घबराकर तरह-तरह के हथकंडा अपना रहे है। लेकिन जनता सबकुछ जानती है। अब उनकी दाल गलने नहीं वाली है। वहीं पश्चिम चम्पारण के सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने केंद्र सरकार के चार साल के सरकार के उपलब्धियों से लोगो को अवगत कराया। सरकार की ओर से चलनेवाली योजनाओं की जानकारी दी। और इसके लाभ बताया। इसके पूर्व महाराजा पुस्तकालय में भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, बगहा विधायक राघवशरण पाण्डेय, चनपटिया विधायक प्रकाश राय, नौतन विधायक नारायण प्रसाद, विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.