Move to Jagran APP

देश की अर्थव्यवस्था के विकास को केंद्र सरकार प्रतिबद्ध

मुजफ्फरपुर। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि देश और दुनिया के वैज्ञानिकों

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 04:20 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 04:21 PM (IST)
देश की अर्थव्यवस्था के विकास को केंद्र सरकार प्रतिबद्ध
देश की अर्थव्यवस्था के विकास को केंद्र सरकार प्रतिबद्ध

मुजफ्फरपुर। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि देश और दुनिया के वैज्ञानिकों ने 20 वर्ष पूर्व कहा था कि आने वाले समय में तापमान इतना बढ़ जाएगा कि विदेशी नस्ल की गायें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। वही देशी नस्ल की गाय ही होंगे जिसपर तापमान और जलवायु परिवर्तन का असर नहीं होगा। पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में श्री ¨सह वृहद फसल विचार गोष्टी सह इफको बाजार केंद्र के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध एवं क्रियाशील है। केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व की सरकार और वर्तमान सरकार के कार्य की तुलना आप स्वयं करके देखें कि कृषि क्षेत्र में कितना परिवर्तन हुआ है। सरकार द्वारा गोकुल मिशन चलाया गया। सरकार में आते ही पटना में बुलेटिन स्टोर को मजबूत किया गया। सी मनिस्ट्रेशन बनाया गया, ताकि बिहार सहित अन्य राज्य को भी इस से लाभ मिल सके। कहा कि 48 वर्ष तक देश मे राज करने वाले एक परिवार के राजकुमार को गेहूं और जौ में अंतर नहीं पता। इस स्थिति में वे किसानों के बारे में क्या सोच सकते हैं।पीपरा कोठी में दो साल पूर्व हमने पशु विकास केंद्र के माध्यम से पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे किसानों को फायदा होता है। इफको पर चर्चा करते हुए कहा कि बाजार मूल्य से कम कीमत पर खाद की आपूर्ति की जाएगी। इसमें मेडिकल की निश्शुल्क सुविधा किसानों को दी जाएगी एवं स्वास्थ्य जांच भी किया जाएगा। एक माह के अंदर किसान को इसका लाभ मिल सके इसके लिए जल्द ही गोदाम की व्यवस्था की जाएगी। जिले में कोटवा, ढेकहा एवं तेतरिया में इफको बाजार केंद्र खोला जाएगा। विपणन पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि इफको पांच प्रखंड में कार्य कर रही है। इफको से आए वैज्ञानिकों ने किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम को विधान पार्षद बब्लू गुप्ता, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शासी सदस्य अखिलेश कुमार ¨सह, दूध उत्पादक संघ के जिलाध्यक्ष रामशरण प्रसाद यादव नप मुख्य पाषॅद रजनीश कुमार पाठक उफॅ ¨रकू पाठक, उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.