Move to Jagran APP

CBSE अब 45 वर्ष तक का डुप्लीकेट मार्कशीट कराएगा उपलब्ध, सर्टिफिकेट के लिए इस तरह करें आवेदन

निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद बोर्ड की ओर से जारी किया जाएगा प्रमाण पत्र। विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र मिलने में हो आसानी इसके लिए बोर्ड ने की जोन वाइज व्यवस्था।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 07:55 PM (IST)
CBSE अब 45 वर्ष तक का डुप्लीकेट मार्कशीट कराएगा उपलब्ध, सर्टिफिकेट के लिए इस तरह करें आवेदन
CBSE अब 45 वर्ष तक का डुप्लीकेट मार्कशीट कराएगा उपलब्ध, सर्टिफिकेट के लिए इस तरह करें आवेदन

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से पढ़े किसी व्यक्ति का प्रणाम पत्र या अंकपत्र खो गया है तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई अब 45 वर्ष तक का पुराना डुप्लीकेट मार्क शीट और सर्टिफिकेट आपको उपलब्ध कराएगा। बोर्ड की ओर से निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने जोन वाइज प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। अगर किसी छात्र को 1975 का प्रमाण पत्र या अंक पत्र निकलवाना हो तो वे अपने ही क्षेत्रीय कार्यालय से निकलवा सकते हैं। 

loksabha election banner

 वर्ष 1975 से अब तक का दिया जाएगा प्रमाण पत्र 

पटना जोन के बिहार और झारखंड की बात करें तो वर्ष 1975 से 2000 तक के पास छात्रों को अगर प्रमाण पत्र चाहिए तो उन्हें अजमेर जोन में आवेदन देना होगा। वहीं वर्ष 2001 से 2010 तक के छात्रों को इलाहाबाद जोन में आवेदन करना होगा। पटना जोनल कार्यालय में वर्ष 2011 से अब तक का प्रमाण पत्र मिल पाएगा। सीबीएसई ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए अब वर्ष 1975 से अब तक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। छात्रों के आग्रह पर बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

सर्टिफिकेट के लिए इस तरह करें आवेदन  

- अंक पत्र : बोर्ड वेबसाइट पर स्कूल का नाम, रोल नंबर आदि के साथ आवेदन

- पासिंग सॢटफिकेट : बोर्ड वेबसाइट पर फार्मेट में उसे भरना होगा। स्कूल प्राचार्य से अटेस्टेड आवेदन भी। किसी अखबार में प्रकाशित भी होना चाहिए।

- माइग्रेशन सॢटफिकेट : यह सॢटफिकेट उन छात्रों को मिलेगा जो आगे की पढ़ाई अब करना चाहते हैं 

- औपबंधिक प्रमाण पत्र :  सिर्फ प्राइवेट कैंडिटेड को मिलेगा। जिन छात्रों ने नियमित छात्र के रूप में परीक्षा पास की है, उन्हें उसके स्कूल से मिलेगा।

10वीं और 12वीं के दोबारा या तीसरी बार अंक पत्र या प्रमाण पत्र का शुल्क         

                                           शुल्क रुपये में

पांच वर्ष तक के लिए                         250 

पांच से 10 वर्षों के लिए                       500  

10 से 20 वर्षों के लिए                1000 

20 वर्षों से उपर के लिए                    2000 

माइग्रेशन सॢटफिकेट                          250 

जन्म प्रमाण पत्र                        250 

औपबंधिक या प्रोविजनल सॢटफिकेट         200  

तीन दिन में डुप्लीकेट सॢटफिकेट             500  

सॢटफिकेट पर नाम और जन्मतिथि सुधार    1000 

अंक पत्र या सॢटफिकेट के वेरिफिकेशन     500


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.