Move to Jagran APP

CBSE : अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स गणित ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेंगे सीबीएसई के विद्यार्थी, जानें पूरी प्रक्रिया

CBSE सात देशों के पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी लेंगे भाग। गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 12:41 PM (IST)
CBSE : अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स गणित ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेंगे सीबीएसई के विद्यार्थी, जानें पूरी प्रक्रिया
CBSE : अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स गणित ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेंगे सीबीएसई के विद्यार्थी, जानें पूरी प्रक्रिया

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सीबीएसई स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के पास सात देश के विद्यार्थियों के सामने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिला है। इस वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गणित प्रतियोगिता को लेकर सीबीएसई ने अधिसूचना जारी की है। पत्र में कहा गया है कि ब्रिक्स (ब्राजील, रसिया, इंडिया, चायना और दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और वियतनाम) देशों के विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।

loksabha election banner

प्रतियोगिता निशुल्क

यह प्रतियोगिता वेबसाइट www.bricsmath.com(डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.बीआरआइसीएस.कॉम) पर आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता पूणत: निशुल्क है। विद्यार्थियों में गणित के प्रति रूचि बढ़ाने और रिजनिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों का विकास हो इसको लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार प्रतियोगिता का आयोजन रसिया कर रहा है।

30 लाख विद्यार्थियों के भाग लेने का अनुमान

इससे पूर्व 2017 में पहली बार चीन ने इसका आयोजन किया था। इसमें पांच देशों के छह लाख सत्तर हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। 2018 में दक्षिण अफ्रीका ने इसका आयोजन किया। इसमें पांच देशों के 10 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। 2019 में ब्राजील ने इसका आयोजन किया। इसमें पांच देशों के 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए और इस बार रसिया में इस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें पहली बार सात देश के बच्चे भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में 30 लाख विद्यार्थियों के भाग लेने का अनुमान है। प्रारंभिक राउंड 22 अप्रैल से 22 मई तक चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.