Move to Jagran APP

Coronavirus: लॉकडाउन के कारण CBSE ने किया बड़ा बदलाव, जानिए विद्यार्थियाें को क्या मिलेगी राहत

अब 11वीं और 12वीं के भौतिकी में 15 के बदले अब 12 ही होंगे प्रैक्टिकल। बच्चों में इनोवेटिव सोच विकसित करने के लिए सीबीएसई ने की पहल।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 07:23 PM (IST)
Coronavirus: लॉकडाउन के कारण CBSE ने किया बड़ा बदलाव, जानिए विद्यार्थियाें को क्या मिलेगी राहत
Coronavirus: लॉकडाउन के कारण CBSE ने किया बड़ा बदलाव, जानिए विद्यार्थियाें को क्या मिलेगी राहत

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लॉकडाउन की अवधि में स्कूल बंद होने से बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा तो दी जा रही है। लेकिन, विद्यार्थी प्रैक्टिकल नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही बीते कुछ वर्षाें में नवाचार के क्षेत्र में आई गिरावट को देखते हुए सीबीएसई ने 11वीं और 12वीं कक्षा के सिलेबस में बदलाव किया है। साथ अब विद्यार्थियों को भौतिकी में 15 के बदले 12 प्रैक्टिकल ही करना होगा।

loksabha election banner

 इस संबंध में डीएवी खबरा के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने बताया कि पहले 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा के दौरान दो प्रयोग करने होते थे। सत्र 2020-21 से अब इसमें दो एक्टिविटी पर आधारित प्रोजेक्ट को भी शामिल किया गया है। पहले प्रयोग का नाम सुनते ही बच्चे माेबाइल और इंटरनेट पर सर्च करने लगते थे। बच्चों में गहरी सोच विकसित हो इसके लिए इसे लागू किया गया है। ओवरलैपिंग कम करने के लिए बोर्ड की ओर से यह पहल की गई है। बोर्ड की ओर से जारी आदेश से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल के प्राचार्यों को अवगत करा दिया गया है।

 बता दें क‍ि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद सीबीएसई को सिलेबस में बदलाव का प्रस्‍ताव तैयार करने का आदेश दिया था। इसी पर पहल करते हुए सीबीएसई ने स्‍कूलों के लिए यह दिशा निर्देश जारी किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.