Move to Jagran APP

बालिका गृह मामला : बालिका गृह की गायब लड़कियों की कंकाल पर सीबीआइ की नजर

ब्रजेश के नौकरों के सहारे गायब लड़कियों के कंकाल ढूढ़ रही सीबीआइ, सिकंदरपुर श्मशान घाट के बाद बूढ़ी गंडक नदी निशाने पर।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 03:00 PM (IST)
बालिका गृह मामला : बालिका गृह की गायब लड़कियों की कंकाल पर सीबीआइ की नजर
बालिका गृह मामला : बालिका गृह की गायब लड़कियों की कंकाल पर सीबीआइ की नजर

मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। बालिका गृह मामले में सीबीआइ की नजर गायब लड़कियों की कंकाल पर है। लड़कियों के यौन उत्पीडऩ के बाद उसकी हत्या का यह सबसे ठोस साक्ष्य है। सीबीआइ सिकंदरपुर श्मशान घाट व बूढ़ी गंडक नदी को अपने निशाने पर ले रखा है। उसे यह आशंका है कि लड़कियों की लाश को ठिकाने लगाने में ब्रजेश के विश्वस्त नौकरों की भूमिका है। इसलिए उसने पांच नौकरों को गिरफ्तार किया।

loksabha election banner

श्मशान घाट परिसर की खोदाई में मिला मानव कंकाल

गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लिए गए ब्रजेश के नौकर गुड्डू कुमार की निशानदेही पर पिछले तीन अक्टूबर को सीबीआइ ने सिकंदपुर स्थित श्मशान घाट परिसर की खोदाई कराई थी। इसमें उसे मानव कंकाल व हड्डियां मिलीं। इसे फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल में भेजा गया है। शनिवार को दूसरी बार कवायद करते हुए सीबीआइ मोटरबोट व गोताखोर लेकर बूढ़ी गंडक नदी में उतरी। इस बार उनके साथ ब्रजेश के रिश्ते के मामा रामानुज ठाकुर व सफाईकर्मी कृष्णा राम था। वह लड़की की लाश के ठिकाने लगाने की निशानदेही कर रहा था। हालांकि इस बार सीबीआइ को कंकाल ढूढऩे में सफलता नहीं मिली।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.