Move to Jagran APP

Bihar caste based census: मुजफ्फरपुर जिला तैयार, अभी समझ लीजिए इसमें क्या कुछ होगा

Bihar caste based census मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार की ओर से 11 कोषांगों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वरीय पदाधिकारियों के साथ ही साथ नोडल अधिकारियों व सहायकों को भी शामिल किया गया है। दो चरणों में पूरी होगी गणना की प्रक्रिया

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 19 Oct 2022 10:21 AM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2022 10:21 AM (IST)
Bihar caste based census: मुजफ्फरपुर जिला तैयार, अभी समझ लीजिए इसमें क्या कुछ होगा
एप और अनुसूची के माध्यम से संकलन का कार्य किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, [ प्रेम शंकर मिश्र ]। जिले में जाति आधारित गणना की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत डीएम प्रणव कुमार ने 11 कोषांगों का गठन कर दिया है। प्रत्येक कोषांग में वरीय पदाधिकारी के साथ नोडल अधिकारी व सहायक को शामिल करते हुए उनकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जारी आदेश में डीएम ने कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में जाति आधारित गणना दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करना, गणना क्षेत्र एवं गृह संख्या का निर्धारण करना एवं संक्षिप्त गृह पंजी तैयार किया जाना है। इसके अगले चरण में चार्ज लिस्ट तैयार होगी। इसके अलावा प्रगणक द्वारा आंकड़ों का मोबाइल एप और अनुसूची के माध्यम से संकलन का कार्य किया जाएगा। चार्ज अधिकारी, एसडीओ और डीएम के स्तर से पोर्टल पर सभी आंकड़ों का अवलोकन करते हुए उसे संपुष्ट किया जाएगा। डीएम ने कहा कि उक्त दोनों चरणों के संपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक कराए जाने को लेकर कोषांग का गठन किया जा रहा है।

loksabha election banner

इन कोषांगों का गठन

कार्मिक कोषांग : अपर समाहर्ता, आपदा डा. अजय कुमार इसके वरीय प्रभारी होंगे। यह कोषांग गणना के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी उपस्थिति एवं संपूर्ण प्रबंधन करेगा।

प्रिंटिंग कोषांग : डीआरडीए निदेशक चंदन चौहान के नेतृत्व वाला यह कोषांग प्रपत्रों की प्रिटिंग, प्रूफ रीडिंग और सुरक्षा के साथ मुद्रित सामग्री को प्राप्त कर सामग्री कोषांग को उपलब्ध कराएगा।

प्रशिक्षण कोषांग : दोनों चरणों में संचालित यह कोषांग पदाधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगा। डीईओ अजय कुमार सिंह इसके वरीय प्रभारी होंगे।

सामग्री वितरण या वापसी कोषांग : यह कोषांग भी दोनों चरणों में संचालित होगा। मूल कार्य मुद्रित एवं प्राप्त सामग्री को वितरित कराएगा। अपर समाहर्ता, विभागीय जांच ओम प्रकाश इसके वरीय प्रभारी हैं। इनके ही वरीय प्रभार में गणना किट प्रबंधन कोषांग भी कार्यरत होगा। यह कोषांग चार्ज स्तर पर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को किट उपलब्ध कराएगा।

आइटी कोषांग : डीडीसी आशुतोष द्विवेदी के वरीय प्रभार वाला यह कोषांग सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों की विस्तृत सूचना अंकित करेगा। गणना के दौरान पोर्टल के माध्यम से गणना कार्य की मानीटरिंग करेगा। एप के उपयोग में परेशानी पर उसका समाधान कराएगा।

विधि-व्यवस्था एवं अनुश्रवण कोषांग : दोनों एसडीओ के स्तर से गठित यह कोषांग गणना कार्य में किसी तरह की रुकावट, विरोध आदि पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराएंगे।

वित्तीय प्रबंधन कोषांग : जिला नजारत उपसमाहर्ता के वरीय प्रभार वाला यह कोषांग सभी प्रकार का वित्तीय प्रबंध करेगा। इसमें कर्मियों का मानदेय भी शामिल है।

अनुश्रवण कोषांग : अपर समाहर्ता संजीव कुमार इसके वरीय प्रभारी होंगे। डीएम के निर्देशन में यह कोषांग सभी प्रकार की व्यवस्था एवं कार्यों का नियंत्रण करेगा। इसके अलावा प्रचार प्रसार और जिला नियंत्रण कक्ष कोषांग कार्यरत रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.