Move to Jagran APP

मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर मुजफ्फरपुर में परिवाद, लगा यह आरोप

यह परिवाद अहियापुर थाना के तमन्ना हाशमी ने दाखिल किया है। उनपर हिंदी भाषा का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 06:50 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 06:50 PM (IST)
मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर मुजफ्फरपुर में परिवाद, लगा यह आरोप
मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर मुजफ्फरपुर में परिवाद, लगा यह आरोप
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के विरुद्ध सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) आरती कुमारी सिंह की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। यह परिवाद अहियापुर थाना के भीखनपुर निवासी हक-ए-हिंदुस्तानी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने दाखिल किया है। इसमें उनपर हिंदी भाषा का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। सीजेएम ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है।

यह लगाया आरोप

prime article banner

परिवाद में तमन्ना हाशमी ने कहा है कि दो दिसंबर को विभिन्न टीवी चैनलों पर एक कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा था। इसमें राज ठाकरे को हिंदी भाषा के प्रति अपशब्द का प्रयोग करते दिखाया जा रहा था। यह हिंदी भाषा व देश के लोगों का अपमान करने वाला था। एक हिंदी भाषी होने के कारण इससे उसकी भावना आहत हुई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK