नेपाल में खड़ी बस में मालवाहक ट्रक ने मारी ठोकर, दो यात्रियों की मौत, 21 घायल
नेपाल के मंगलपुर निकुंज में काठमांडू से जनकपुर जा रही यात्री बस में करीब 60 लोग थे सवार। दुर्घटना में घायल यात्रियों में पांच की हालत चिंताजनक।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। नेपाल के रौतहट जिला के चंद्रपुर नगरपालिका के मंगलपुर निकुंज में खड़ी यात्री बस में पीछे से आ रही मालवाहक ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिसमें दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं 21 लोग घायल हो गए। घायलों को सीमावर्ती पर्सा जिला बीरगंज और चंदरनिगाहपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इलाजरत यात्रियों में पांच की हालत ङ्क्षचताजनक बताई जा रही है। घटना सोमवार की रात करीब 12: 45 बजे की है। इसकी जानकारी रौतहट के डीएसपी नवीन कार्की ने दी।
घटना के संबंध में बताया जाता है यात्रियों से भरी बस नंबर ना 6 ख 9030 काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। इस दौरान उक्त निकुंज में बस खड़ी थी। इसी बीच पीछे से आ रही मालवाहक ट्रक नंबर ना 6 ख 2625 ने ठोकर मार दिया। जिसमें भारत के उड़ीसा के नयरखंडाला मंदिर जागामारा भुवनेश्वर खोडदहा निवासी 52 वर्षीय विजय कुमार जेना और (54) चरण विशाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उक्त बस में 60 लोग सवार थे। घायलों में (55) सर्बेश्वर जेना, (53) शेषदेव जेना, (63) करुणा कर्जुना, (70) शौरी बिहारा, (75) बलभद्र विश्वबाल की हालत ङ्क्षचताजनक बताई जाती है। (53) श्रीनिवास राउत, (45) दुर्योधन पाइकारा, (42) रत्नाकर दास बस चालक नेपाल के झापा जिला मेची नगरपालिका निवासी दुर्गा प्रसाद पौडेल, पर्सा जिला बीरगंज और चंदरनिगाहपुर अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज किया जा रहा है। बारह घायलों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।
पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी किरण थापा ने दुर्घटनास्थल पहुंच स्थिति का जायजा लिया। घायलों का बेहतर उपचार हर संभव सहयोग करने का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया। इसके उपरांत बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्यदूतवास के अधिकारियों को दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप