Move to Jagran APP

कमलपुरा से डरबन तक जाएगी 'अभियान सारथी', गांधी जी की 150 फीट ऊंची प्रतिमा की पड़ेगी नींव

गांधी के बारे में हासिल की जाएगी महत्वपूर्ण जानकारियां। आश्रम परिसर में उनकी 150 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का निश्चय किया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 12:04 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:03 AM (IST)
कमलपुरा से डरबन तक जाएगी 'अभियान सारथी', गांधी जी की 150 फीट ऊंची प्रतिमा की पड़ेगी नींव
कमलपुरा से डरबन तक जाएगी 'अभियान सारथी', गांधी जी की 150 फीट ऊंची प्रतिमा की पड़ेगी नींव

मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। आज विश्व में कई ऐसे देश हैं, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लोगों के बीच देवता तुल्य पूज्य हैं। उनके बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियों से यहां लोग अनभिज्ञ हैं। बापू के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने को पारू प्रखंड के गांधी स्वराज आश्रम, कमलपुरा से डरबन तक टीम जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को गांधी स्वराज आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष रानू नीलम शंकर ने दी। बताया कि इसके लिए एक टीम गठित की गई है, जिसे 'अभियान सारथी' नाम दिया गया है। कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण स्थान के बाद कमलपुरा इतिहास के पन्नों में गुम हो चुकी थी। इनके 15 साल के प्रयास से आज जिला प्रशासन ने इसे विरासत में जगह दी। श्री शंकर 2004 से इस धरोहर को जनमानस के बीच लाने के लिए प्रयासरत थे।

loksabha election banner

30 जनवरी को दी जाएगी प्रतिमा की नींव

अब ट्रस्ट ने बापू की 150वीं जयंती पर इस बार आश्रम परिसर में उनकी 150 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का निश्चय किया है। इसे ट्रस्ट की ओर से ही बनवाया जाएगा। इसकी नींव गांधी जी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को दी जाएगी। इसके लिए ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भूमि पूजन कर अभियान की शुरुआत करने और वैशाली की धरती कमलपुरा से एक बार फिर दुनिया को अहिंसा व शांति का संदेश देने के लिए पत्र भेजा गया है।

साथ ही ट्रस्ट ने 1934 में जिस रास्ते से होकर गांधी जी जनमानस से मिलने व दु:ख-दर्द बांटने गए, उस मार्ग को गांधी मार्ग घोषित किए जाने की मांग की है। ताकि जनमानस के अंतर्मन को ये बात छू सके और उनका संदेश जन-जन तक फैले। वक्ताओं ने बताया कि बापू ने 1934 में अपनी चंपारण यात्रा के दौरान इस आश्रम की नींव डाली थी। इसके प्रेरणास्रोत महान गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी राधामोहन सिंह थे। प्रेस वार्ता में चंदन ओझा, संजीत किशोर, युगल किशोर सिंह, लोकेश श्रीवास्तव आदि भी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.