नेपाल में बस पलटी तीन मरे, पांच की हालत चिंताजनक
नेपाल के सर्लाही जिले के लालबंदी नगरपालिका क्षेत्र में रविवार को एक बस पलट गई। पिकनिक के लिए जा रहे थे सवार। बस में चालीस लोग थे सवार तीस घायल।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 07:49 PM (IST)
रक्सौल, जेएनएन। नेपाल के सर्लाही जिले के लालबंदी नगरपालिका क्षेत्र में रविवार को एक बस पलट गई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, तीस लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर है। इनका इलाज आसपास के अस्पतालों में जारी है।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर बस पलट गई। इसमें अनिल राउत, बॉबी राउत, श्रीमांत चौधरी की मौत हो गई। बस में नेपाल के सिंधुपाल चौक स्थित जोशी हाइड्रोपावर के मजदूरों के अलावा चालक, उप चालक समेत चालीस लोग सवार थे। सभी पिकनिक के लिए जा रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें