विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board 10th Topper: सादिया समी मैट्रिक में 96.4 प्रतिशत अंक लाकर मुजफ्फरपुर जिला टॉपर बनीं

By Shitesh Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Sun, 29 Mar 2026 07:32 PM (IST)

BSEB 10th District Wise Topper List 2026: सादिया समी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 482 अंक (96.4%) प्राप्त ...और पढ़ें

माता पिता व स्वजन के साथ सादिया समी। फोटो: जागरण

माता पिता व स्वजन के साथ सादिया समी। फोटो: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, औराई (मुजफ्फरपुर)। Bihar Board Matric Topper: कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से क्या हासिल किया जा सकता है, इसका उदाहरण पेश किया है औराई प्रखंड के रतवारा गांव की छात्रा सादिया समी ने।

उन्होंने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 482 अंक (96.4 प्रतिशत) हासिल कर पूरे मुजफ्फरपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही राज्य स्तर पर भी उन्होंने नौवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, औराई उर्दू की छात्रा सादिया की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता को उनकी निरंतर मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोहैल अहमद आरजू के अनुसार, सादिया छठी कक्षा से ही इस स्कूल में पढ़ रही हैं और शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। वह हमेशा अपनी कक्षा में अव्वल आती रही हैं, जिससे उनकी प्रतिभा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सादिया की मां सबीहा नाज हाशमी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता व्यवसायी हैं। परिवार और शिक्षकों के सहयोग ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सादिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और ट्यूशन शिक्षक को दिया है।

भविष्य को लेकर सादिया का सपना सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करने का है। उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

सादिया की इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।