Move to Jagran APP

BSEB, Bihar Board Result 2021: पिछले साल साइंस टॉपर में रहा था लड़कों का दबदबा, इस बार भी लड़की बनी टॉपर

CHECK BSEB Bihar Board Result 2021 इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा के साइंस संकाय के स्टेट टॉपर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पिछले साल भी कुछ ऐसा ही हाल रहा था। हालांकि उस बार टॉप 5 में लड़कों का दबदबा रहा था।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 03:07 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 10:50 PM (IST)
BSEB, Bihar Board Result 2021: पिछले साल साइंस टॉपर में रहा था लड़कों का दबदबा, इस बार भी लड़की बनी टॉपर
नेहा कुमारी ने 95.2 फीसद यानी 476 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी थीं।

मुजफ्फरपुर, ऑनलाइन डेस्क। CHECK BSEB, Bihar Board Result 2021: कोरोना संक्रमण के साये में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी इसे रिकॉर्ड समय सीमा के अंदर प्रकाशित कर दिया गया है। यदि हमलोग साइंस संकाय की बात करें तो इस बार स्टेट टॉप 10 में कड़ा मुकाबल देखने को मिल रहा है। कुछ इसी तरह की स्थिति पिछले साल भी रही थी। यूं तो साइंस की स्टेट टॉपर 95.2 फीसद यानी 476 अंक हासिल कर नेहा कुमारी बनी थीं। लेकिन, यदि ओवरऑल की बात की जाए तो टॉप 10 में लड़कों का दबदबा रहा था। वर्ष 2020 में टॉप पांच में साइंस के 16 विद्यार्थी शामिल थे।वर्ष 2021 के साइंस संकाय की परीक्षा के परिणाम की बात करें तो इस बार भी टाॅपर एक लड़की है। नालंदा की सोनाली कुमारी 471 अंक के साथ टाॅपर बनी हैं। इसके बाद टॉप 5 में केवल एक लड़की है। चौथे नंबर पर रक्सौल की कल्पना कुमारी। इसके अतिरिक्त चार लड़के टाॅप फाइव में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि क्रम इस बार भी जारी रहा है। लेकिबेटियों का प्रदर्शन उत्साहजनक है। 

loksabha election banner

 वर्ष 2020 केे टॉपर 

संकाय विद्यार्थी का नाम    रजिस्ट्रेशन नंबर  कुल  अंक रैंक

साइंस नेहा कुमारी R-430700022-18       476     1

साइंस विकी कुमार R-410440239-18         474   2

साइंस जहांगीर आलम R-360020136-18     474      2

साइंस शिवम कुमार वर्मा R-230020391-18   473    3

साइंस मनीष कुमार जायसवाल R-710430106-18   473   3

साइंस नवीन कुमार R-530530120-18    471         4

साइंस गौतम कुमार R-850480035-18 471 4

साइंस अभिषेक सुमन R-530010099-18 471 4

साइंस शिवानी शर्मा R-850010124-18 471 4

साइंस उज्ज्वल कुमार R-230200295-18 471 4

साइंस ज्योतसना शिखा R-220070021-18 471 4

साइंस किशन कुमार R-210011068-18 471 4

साइंस किशन कुमार R-820610033-18 471 4

साइंस सुशील कुमार गुप्ता R-510020445-18 470 5

साइंस श्रेया कुमरी R-230020112-18 470 5

साइंस अंकिता कुमारी R-530410012-18 470 5 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.