Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में अपहृत किशोर की नृशंस हत्या, अपराधियों ने आंख निकाल चेहरे पर डाल दिया तेजाब; जानिए मामला

Brutal murder in Muzaffarpur मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के कांध करजा की घटना। अपहृत किशोर का सरैया के छितरी से शव बरामद। दोनों हाथ काटकर और आंख निकाल चेहरे पर डाल दिया तेजाब।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:37 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में अपहृत किशोर की नृशंस हत्या, अपराधियों ने आंख निकाल चेहरे पर डाल दिया तेजाब; जानिए मामला
मुजफ्फरपुर में अपहृत किशोर की नृशंस हत्या, अपराधियों ने आंख निकाल चेहरे पर डाल दिया तेजाब; जानिए मामला

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। करजा थाना क्षेत्र के कांध करजा से अपहृत किशोर का शव रविवार को सरैया थाना क्षेत्र के छितरी में सड़क किनारे झाड़ी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उससे काफी बदबू आ रही थी। पहचानना भी मुश्किल था। स्वजन ने उसके कपड़े से पहचान की। 

loksabha election banner

बेहरमी से की गई किशोर की हत्या 

शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किशोर की नृशंस हत्या की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोर के दोनों हाथ काट दिए गए थे। वहीं आंख निकाल ली गई थी। उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया था। जांघ से मांस भी गायब था। लोगों को आशंका थी कि हत्या से पूर्व किशोर के नाखून भी उखाड़े गए थे। शव की स्थिति देख लोगों की रूह कांप गई। वे समझ नहीं पा रहे थे कि इतनी बेरहमी से भी  बालक की हत्या की जा सकती है।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था गणेश

मृतक गणेश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था, लेकिन सबसे तेज वही था। सबसे बड़ा भाई दिव्यांग है। वह कुछ बोल नहीं सकता है। वहीं उससे बड़ी एक बहन है। सबसे छोटा गणेश था जो हाट में सब्जी आदि बेचकर परिवार का सहारा बना था। उसकी हत्या के बाद परिवार बेसहारा हो गया। उसके दादा दरोगा राय, दादी राजपति देवी, मां और भाई-बहनों की चीत्कार से सभी का कलेजा कांप रहा था। समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे उन्हें सांत्वना दें। पूरे गांव में गमगीन माहौल था। वहीं आसपास के लोगों में जघन्य हत्याकांड से आक्रोश है।

अपराधी प्रवृति का है कमल भगत

आसपास के लोगों ने बताया कि हत्या आरोपित कमल भगत अपराधी प्रवृत्ति का है। वह इससे पूर्व भी वर्ष 2005 में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है।

करजा पुलिस ने सीसी फुटेज खंगाला

करजा पुलिस ने रविवार को भागवतपुर गांव के सामने एनएच 722 पर स्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला। इस दौरान 3 सितंबर को शाम 7:25 बजे कमल भगत गणेश को बाइक पर बैठाकर तेल लेने पहुंचा था। उसका वीडियो निकाला गया है।

अकेले ही लेकर निकला था गणेश को

किशोर की हत्या जिस तरीके से की गई थी उससे लोगों का मानना है कि इस तरह से हत्या अकेले कमल नहीं कर सकता था। लोगों का कहना था कि उसके साथ कोई अन्य सहयोगी भी होगा। लेकिन, करजा पुलिस को मिले सीसी कैमरे के फुटेज में कमल गणेश को अकेले ही बाइक पर बैठाकर पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचा था। लोगों का कहना था कि हो सकता है कमल के अन्य साथी पेट्रोल पंप से अलग ही रुक गए हों।

एक अन्य आरोपित भी गिरफ्तार

गणेश के अपहरण मामले में एक अन्य आरोपी बंधु भगत को भी करजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि इससे पहले कमल भगत की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं कमल की पत्नी व बिनोद को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

ये है मामला

करजा थाना क्षेत्र के कांध करजा निवासी बिनोद राय ने कमल भगत की पत्नी का तीन सितंबर को सुबह नौ बजे अपहरण कर लिया था। इससे आक्रोशित कमल ने उसी दिन शाम सात बजे बिनोद के पुत्र गणेश का अपहरण कर लिया था। बाद में उसकी हत्या कर शव को सरैया थाना क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया। किशोर के अपहरण का मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला सामने आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.