Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में मुंहबोले जीजा ने किशोरी से किया दुष्कर्म

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में आया एक मुंहबोला जीजा किशोरी को घर में अकेली पाकर आधी रात उसके घर में घुस गया और दुराचार किया। लड़की के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

By Vinay PankajEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 07:29 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 07:29 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में मुंहबोले जीजा ने किशोरी से किया दुष्कर्म
किशोरी को घर में अकेली पाकर पड़ोस में आए मुंहबोले जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता।  जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर में अकेली पाकर पड़ोस में आए मुंहबोले जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है।

loksabha election banner

पीडि़ता व उसकी भाभी के बयान पर प्राथमिकी हुई दर्ज :

इस मामले में पीडि़ता व उसकी भाभी के बयान पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित हथौड़ी थाना क्षेत्र के बलुआहां निवासी जगन्नाथ सहनी बताया जा रहा है।

घर में किशोरी को अकेली पाकर किया दुराचार :

मिली जानकारी के मुताबिक जगन्नाथ सहनी पीडि़ता के घर के समीप अपनी ससुराल आया हुआ था। मंगलवार की आधी रात वह उक्तं किशोरी के घर में घुस गया जहां 16 वर्षीय किशोरी अकेली सो रही थी। परिवार के अन्य लोग दूसरे घर में सोए हुए थे। किशोरी को अकेला पाकर उसने उसके साथ जोर-जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। विरोध करने के बावजूद आरोपित ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले :

घटना से घबराई किशोरी शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपित वहां से भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीडि़ता को मेडिकल जांच हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। उसके बाद न्यायालय में पीडि़ता का बयान दर्ज कराया जाएगा।

  • पीडि़ता के घर के समीप आरोपित अपनी ससुराल आया हुआ था।
  • आधी रात वह उक्तं किशोरी के घर में घुस गया जहां वह अकेली सो रही थी। परिवार के अन्य लोग दूसरे घर में सोए हुए थे।
  • विरोध करने के बावजूद आरोपित ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

    लोगों ने आरोपित को पकड़कर कर दिया पुलिस के हवाले आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.