Move to Jagran APP

बालिका गृह कांड : ब्रजेश ठाकुर की राइफल, पिस्टल व गोलियां जब्त

मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिका गृह यौन शोषण कांड के मुख्‍य आरोपित ब्रजेश ठाकुर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन के आदेश पर उसके आर्म्‍स जब्‍त कर लिए गए हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 11:24 PM (IST)
बालिका गृह कांड : ब्रजेश ठाकुर की राइफल, पिस्टल व गोलियां जब्त
बालिका गृह कांड : ब्रजेश ठाकुर की राइफल, पिस्टल व गोलियां जब्त
मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। मुजफ्फरपुर के बालिका गृह यौन शोषण कांड में जेल में बंद मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की एक रायफल, एक पिस्टल और छह गोलियों को पुलिस ने उसके घर से जब्त कर लिया है। जिला प्रशासन ने उसके आर्म्‍स लाइसेंस को निलंबित कर दिया था। जिलाधिकारी ने उसके लाइसेंसी हथियार जब्त करने का आदेश दिया था। सोमवार को नगर थाना पुलिस ने उसके घर पहुंचकर हथियारों को जब्त किया।
तीन जून से जेल में बंद है ब्रजेश
बालिका गृह यौन हिंसा मामले में पुलिस ने दो जून को ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया था। तीन जून से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। उसके साथ 10 अन्य आरोपित भी जेल में बंद हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ 26 जुलाई को आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
ब्रजेश ठाकुर के पुत्र को आयकर का नोटिस
आयकर विभाग ने बालिका गृह यौन हिंसा कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के पुत्र राहुल पर भी शिकंजा कसा है। राहुल का आयकर रिटर्न संतोषजनक नहीं होने पर विभाग ने नोटिस जारी किया है। उसके भी दो राष्ट्रीयकृत व दो निजी क्षेत्र के बैंकों के खाते में जमा राशि की जांच चल रही है। रिटर्न में सालाना आय की विवरणी संतोषजनक नहीं है। कर अपवंचना का मामला मानते हुए नोटिस जारी किया है। इसके अलावा ब्रजेश के करीबी रिश्तेदारों की परिसंपत्तियों की भी जांच की तैयारी है। 
ब्रजेश की संपत्ति की जांच जारी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ब्रजेश ठाकुर की परिसंपत्तियों की आयकर विभाग ने जांच शुरू की है। इसके तहत उसके विभिन्न बैंकों के खातों में नोटबंदी के दौरान जमा राशि पर विशेष नजर है। जांच के दायरे में उसके कायाकल्प नामक ट्रस्ट व उससे संचालित उत्तर बिहार के सभी जिलों में बालिका गृह, वृद्धाश्रम, आश्रय घर आदि शामिल हैं। विभाग ने समाज कल्याण विभाग द्वारा इन संस्थाओं को सालाना मिलनेवाले अनुदान व खर्च का लेखा जोखा मांगा है। इसके लिए डीएम को आयकर विभाग ने पत्र भी लिखा है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.