BRABU UG Admission: 25 हजार विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा ऑन स्पॉट नामांकन का मौका
Brabu Spot Admission Date: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले से वंचित 25 हजार से अधिक छात्रों को जल्द ऑन ...और पढ़ें

विश्वविद्यालय प्रशासन इस सप्ताह ऑन स्पॉट दाखिले को लेकर अंतिम निर्णय ले सकता है। फाइल फोटो
HighLights
25 हजार से अधिक छात्र स्नातक दाखिले से वंचित।
विश्वविद्यालय ऑन स्पॉट नामांकन पर जल्द लेगा निर्णय।
संबद्ध कॉलेजों में भी दाखिले की उम्मीद बढ़ी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar University Ug Admission: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में स्नातक में दाखिले से वंचित 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों को ऑन स्पॉट नामांकन का अवसर मिल सकता है।
अब तक इन छात्र-छात्राओं ने किसी भी महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है और वे अपने पसंदीदा कॉलेज में सीट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन इस सप्ताह ऑन स्पॉट दाखिले को लेकर अंतिम निर्णय ले सकता है।
जल्द होगा फैसला
चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए अधिकांश विद्यार्थी संबद्ध (एफिलिएटेड) डिग्री कॉलेजों का रुख करेंगे।
इसको लेकर संबद्ध निजी कॉलेज संचालकों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द ऑन स्पॉट प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक करीब छह मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) जारी की जा चुकी हैं।
छह मेरिट लिस्ट जारी
मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों ने अपने-अपने आवंटित कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि, पिछले तीन वर्षों की तुलना में इस शैक्षणिक सत्र में अब तक स्नातक में सबसे कम दाखिले दर्ज किए गए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि ऑन स्पॉट नामांकन शुरू होने के बाद कुल दाखिलों का आंकड़ा लगातार चौथे वर्ष डेढ़ लाख के पार पहुंच जाएगा।
