विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU में शनिवार से भरा जाएगा पीजी सेकंड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म, 16 अक्टूबर अंतिम तिथि

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:46 PM (IST)

बीआर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने पीजी सेकंड सेमेस्टर (सत्र 2025-27) के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। ...और पढ़ें

परीक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

परीक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

HighLights

  1. बीआरएबीयू पीजी सेकंड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी।

  2. विद्यार्थी 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

  3. कॉलेजों को 22 अक्टूबर तक UMIS पोर्टल पर डेटा अपलोड करना।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU PG Exam Form 2026: बीआर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है।

सत्र 2025-27 के तहत नामांकित विद्यार्थी शनिवार से अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके तहत विद्यार्थी 16 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

अधिसूचना की गई जारी

इस संबंध में परीक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्राचार्यों और पीजी विभागाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार 22 अक्टूबर शाम पांच बजे तक यूएमआइएस (UMIS) पोर्टल पर डाटा अपलोड करना सुनिश्चित करना है।

शुल्क भुगतान के नियम

कॉलेजों और विभागों को परीक्षा शुल्क की राशि आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से जमा कराने का निर्देश दिया गया है। केवल उन्हीं पीजी विभागों और कॉलेजों के विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिनका शुल्क समय पर जमा होगा। बिना शुल्क जमा किए प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे।