Move to Jagran APP

राजनीतिक दलों की तरह विवि जारी करेगा विजन डॉक्यूमेंट, दर्शाएगा दूरगामी नीतियां

राज्यपाल ने दिया आदेश। यूनिवर्सिटी भी जारी करें विजन डॉक्यूमेंट। दो से पांच साल तक की भावी योजनाओं की होगी पूरी प्लानिंग। अप्रैल-मई में पेश हो सकेगा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 04:21 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:05 AM (IST)
राजनीतिक दलों की तरह विवि जारी करेगा विजन डॉक्यूमेंट, दर्शाएगा दूरगामी नीतियां
राजनीतिक दलों की तरह विवि जारी करेगा विजन डॉक्यूमेंट, दर्शाएगा दूरगामी नीतियां

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय अप्रैल-मई में अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगा। राजनीतिक दलों की तरह विश्वविद्यालय भी भविष्य की योजनाएं छात्र-छात्राओं की इच्छा, उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है। इसमें विवि को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए दो से पांच वर्षीय कार्ययोजना और रणनीति को शामिल किया जाएगा। विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विचार मंथन काफी पहले से शुरू है। अब इसमें और तेजी आ गई है। राजभवन ने प्रत्येक विश्वविद्यालय को अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करने का निर्देश दिया था।

prime article banner

   उसके अनुपालन में विश्वविद्यालय ने इस दिशा में पहल की है। यह विश्वविद्यालय इस काम को शुरू करने वाला पहला विवि बन गया है। विजन डॉक्यूमेन्ट का मुख्य फोकस समावेशी शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना है। जिन पहलुओं पर कार्ययोजनाएं बनायी जाएंगी। उसमें अवस्थापना, शैक्षिक, प्रशासनिक, परीक्षा, वित्तीय प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग आदि दिव्यांगों के हित से जुड़े काम शामिल होंगे। इसमें ऐसे लक्ष्यों को समावेशित किया जाएगा, जो व्यावहारिक हों और जिन्हें अमलीजामा पहनाया जा सके।

   प्रशिक्षण एवं कौशल विकास द्वारा रोजगार के बेहतर मौके मुहैया कराने पर भी फोकस होगा। इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार से मदद ली जाएगी। बीआरएबीयू रजिस्ट्रार कर्नल अजय कुमार राय ने कहा कि परीक्षा व एकेडमिक कैलेंडर से इतर यह विजन डॉक्यूमेंट होगा। जिसमें हमारी दूरगामी नीतियां दिखाई पड़ेंगी। हम तो यहीं कहेंगे कि विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। डॉक्यूमेंट लगभग तैयार है। इसको अमलीजामा पहनाने पर काम हो रहा है।

डॉक्यूमेंट में सहयोग के लिए त्रिपदा भारती की प्रतिनियुक्ति

एलएस कॉलेज में अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर त्रिपदा भारती की प्रतिनियुक्ति विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में सहयोग के लिए कहा गया है। रजिस्ट्रार ने शनिवार को ही प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय को प्रतिनियुक्ति आदेश भेजा। उधर, त्रिपदा की प्रतिनियुक्ति की बात सामने आते ही कई शिक्षकों ने आपत्ति जताई। कहा कि जिन शिक्षकों का सर्विस कंफर्म नहीं है वैसे लोगों को चुन-चुनकर रजिस्ट्रार और वीसी विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्य में लगा रहे हैं। त्रिपदा के बारे में कहा कि उनका तो दो साल भी सर्विस पूरा नहीं हुआ वह विजन डॉक्यूमेंट में अपना क्या विजन प्रस्तुत करेंगी।

युवाओं के रूझान व उद्योगों की डिमांड को पूरा करने पर फोकस

युवाओं का रूझान किस क्षेत्र में है, उद्योगों की क्या मांग है, बढ़ती बेरोजगारी के पीछे क्या वजह है? कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब बनेगा विश्वविद्यालय का विजन डॉक्यूमेंट। विश्वविद्यालय की ओर से भविष्य में शुरू होने वाली योजनाओं की रूपरेखा होगा विजन डॉक्यूमेंट। आधुनिक जरूरत के मुताबिक रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएंगे। भविष्य में भी उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक युवाओं को तैयार किया जाएगा।

विजन दस्तावेज के बिंदु

विजन दस्तावेज के कई बिंदु है। इनमें छात्र-छात्राओं की जरूरत के हिसाब से एक्शन प्लान तैयार करना, कंसलटेंसी, रिसर्च प्रोजेक्ट्स एवं सीएसआर द्वारा संसाधनों को देखना, विद्यार्थियों की रोजगारशीलता बढ़ाने के लिए कौशल विकास पर जोर देना, इनक्यूवेशन सेंटर खोलकर स्थानीय संसाधनों एवं बाजार के लिहाज से काम करना, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च की स्थापना होगी।

   वहीं सेंट्रल लाइब्रेरी को पूरी तरह डिजिटल एवं अत्याधुनिक बनाना, विश्वविद्यालय में पीएचडी तक की उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करना, विजन डॉक्यूमेंट में गरीब और मेधावी छात्रों को जरूरी सुविधाओं पर भी खास ध्यान रहेगा। इसके अलावा दिव्यांगों के शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के संग सामाजिक सरोकार के लिए काम होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.