विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BRA Bihar University: छुट्टियां खत्म! आज से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और कॉलेज, परीक्षा का दौर शुरू; इस दिन से होंगे एग्जाम

By Ankit KumarEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 22 Nov 2023 05:20 AM (IST)

BRA Bihar University बीआरए विश्वविद्यालय की मानें तो स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर से शुरू होगी। वहीं सत्र 21-23 ...और पढ़ें

BRA Bihar University: छुट्टियां खत्म! आज से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और कॉलेज
BRA Bihar University: छुट्टियां खत्म! आज से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और कॉलेज

HighLights

  1. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय व कॉलेज बुधवार से खुलेंगे।
  2. कॉलेजों के खुलने के साथ ही परीक्षा का दौर शुरू होने वाला है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय व कॉलेज बुधवार से खुलेंगे। कॉलेजों के खुलने के साथ ही परीक्षा का दौर शुरू होने वाला है। स्नातक व पीजी के विभिन्न सत्र व सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में शुरू होने की संभावना है।

विश्व विद्यालय की मानें तो स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर से शुरू होगी। वहीं सत्र 21-23 के पीजी 4 सेमेस्टर, पीजी 22-24 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। कॉलेजों के खुलने के साथ ही परीक्षाएं की तैयारी शुरू हो जाएगी।

शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी खबर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRA Bihar University) मुख्यालय में शनिवार को अवकाश रहा। वहीं दूसरे विभाग बंद थे, लेकिन परीक्षा विभाग में कामकाज जारी रहा। सात सौ छात्रों को प्रोविजनल दिया गया। वहीं, पांच सौ से अधिक डिग्री भी तैयार की गई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि जिन छात्रों ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के लिए प्रोविजनल के लिए आवेदन किया था। उन्हें प्रोविजनल उपलब्ध करा दिया गया।

यह भी पढ़ें- BRA Bihar University में बड़े पैमाने पर पैसों की धांधली का खुलासा, FIR दर्ज कराने के आदेश