विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU में 17 विषयों में 270 सीटों के लिए होगा पीएचडी एडमिशन टेस्ट, सोमवार से आवेदन

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:29 PM (IST)

BRABU PhD Admission Test 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 17 विषयों की 270 रिक्त सीटों पर पैट 2025 और 2026 ...और पढ़ें

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRA Bihar University PAT Online Application: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में 17 विषयों की 270 रिक्त सीटों पर पैट (पीएचडी एडमिशन टेस्ट) 2025 और 2026 का आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए अभ्यर्थी सोमवार से तीन अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

राष्ट्रीय परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य

पैट के नोडल पदाधिकारी प्रो. नवेदुल हक ने बताया कि राजभवन के नए दिशा-निर्देशों के तहत अब केवल यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट या गेट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।

स्नातकोत्तर (PG) में सामान्य वर्ग के लिए 55 फीसदी अंक अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित वर्गों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अंकों में 5 फीसदी की छूट दी गई है।

हिंदी में सर्वाधिक 60 सीटें उपलब्ध

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए तीन हजार रुपये तथा ओबीसी, ईबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और महिला अभ्यर्थियों के लिए दो हजार रुपये तय किया गया है।

विश्वविद्यालय में कुल 17 विषयों में सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें सर्वाधिक 60 सीटें हिंदी विषय में हैं। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स, जूलोजी, समाजशास्त्र, मैथिली और बांग्ला विषय में एक भी सीट रिक्त नहीं है।

विषयवार रिक्तियां

विषय रिक्तियां
हिंदी 60
अंग्रेजी 45
गणित 30
मनोविज्ञान 20
इतिहास 18
होम साइंस 16
दर्शनशास्त्र 15
संस्कृत 12
रसायनशास्त्र 10
उर्दू 10
अर्थशास्त्र 8
राजनीति विज्ञान 8
पर्सियन 5
भौतिकी 5
बाटनी 3
कामर्स 3
भूगोल 2
इलेक्ट्रानिक्स 0
जूलाजी 0
समाजशास्त्र 0
बांग्ला 0
मैथिली 0