बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में गेस्ट टीचर्स के लिए काउंसिलिंग छह और सात जनवरी को
BRA Bihar University विभागाध्यक्ष करेंगे निगरानी। काउंसलिंग के बाद जारी होगी मेधा सूची उस आधार पर बहाली। काउंसिलिंग के बाद मेघा सूची जारी की जाएगी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने की कवायद को अंतिम रूप देते हुए काउंसिलिंग सूची जारी की गई है। काउंसिलिंग के बाद मेघा सूची जारी की जाएगी। उसके बाद खाली पदों पर बहाली होगी। प्रभारी कुलसचिव उमाशंकर दास ने बताया कि छह एवं सात जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में काउंसिलिंग होगी। उसके बाद मेघा सूची जारी की जाएगी।
सभी विभागाध्यक्ष इसकी निगरानी करेंगे। जिस विभाग के अध्यक्ष नहीं होंगे उन विषयों की काउंसिलिंग हिन्दी विभाग में होगी।
एक साल बाद हो रही कवायद
जानकारी के अनूसार अगस्त 2018 में गेस्ट टीचर्स की बहाली की कवायद शुरू हुई थी। एक साल बीत जाने के बाद अब बहाली की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच कितने अभ्यर्थी बाहर गए या उनकी नौकरी हो गई इसकी जानकारी के लिए काउंसिलिंग होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन इस बात की जानकारी लेगा कि कितने लोग शिक्षक पद के लिए आए। उसके बाद मेघा सूची जारी होगी।
गेस्ट टीचर्स का यह हाल
विश्वविद्यालय में गेस्ट शिक्षकों के 857 पदों पर 26 विषयों के शिक्षकों के लिए बहाली होनी है।
किस विषय में कितने पद
भौतिकी-52
रसायनशास्त्र -50
जंतु विज्ञान -71
बॉटनी -61
गणित -40
इलेक्ट्रॉनिक्स-09
भूगोल -21
मनोविज्ञान -85
गृह विज्ञान -17
संगीत -05
इतिहास -43
अर्थशास्त्र -47
राजनीति विज्ञान -86
समाजशास्त्र -04
ङ्क्षहदी -78
अंग्रेजी -43
संस्कृत -10
उर्दू -28
मैथिली -04
बांग्ला -04
परसियन -03
वाणिज्य -28
लॉ -02
भोजपुरी -02
नेपाली -01