Move to Jagran APP

बारिश से उत्तर बिहार की नदियों में उफान, लोगों को सता रहा बाढ़ का भय Muzaffarpur News

पश्चिम चंपारण में अमवा खास तटबंध पर कैंप कर रहे अभियंता। सीतामढ़ी में घर गिरने से पति की मौत पत्‍नी घायल। दरभंगा और समस्‍तीपुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 02:55 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 02:55 PM (IST)
बारिश से उत्तर बिहार की नदियों में उफान, लोगों को सता रहा बाढ़ का भय Muzaffarpur News
बारिश से उत्तर बिहार की नदियों में उफान, लोगों को सता रहा बाढ़ का भय Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में रविवार को भी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह से ही लगातार हो बारिश हो रही है। सड़कों पर जलजमाव बनी परेशानी। नदियों में उफान से बाढ़ का खतरा बरकरार है। पश्चिम चंपारण में गंडक समेत अन्य पहाड़ी नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। गंडक के कटाव से ठकराहां प्रखंड क्षेत्र स्थित अमवा खास तटबंध 100 मीटर के दायरे में क्षतिग्रस्त हो गया है।

loksabha election banner

गंडक का रुख अब भी आक्रामक है। नदी का झुकाव तटबंध की ओर है। लिहाजा, खतरा बना है। राज्य सरकार के आदेश पर बाढ़ एक्सपर्ट ई. अब्दुल हमीद अभियंताओं की टीम के साथ कैंप कर रहे हैं। भय से लोग रतजगा कर रहे हैं। पूर्वी चंपारण में भी बारिश से परेशानी बनी रही।

मधुबनी जिले में कमला और धौस नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। समस्तीपुर जिले के दियारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित तीन प्रखंडों में स्थिति यथावत रही।

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में खपरैल घर गिरने से दब कर सकलदेव राय (46) की मौत हो गई। वहीं  उनकी पत्नी यशोदा देवी और दो भैंस गंभीर रूप से जख्मी हो गई।सीतामढ़ी में बागमती और अधवारा समूह की नदियों का जलस्तर बढ़ा है।

शिवहर में बागमती तटबंध के आसपास के लोग रतजगा कर रहे हैं। दरभंगा का विश्वविद्यालय परिसर झील में तब्दील हो गया है। मुजफ्फरपुर में भी बागमती के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.