होटल में चल रहा था देह व्यापार, लोगों ने लगा दी आग तो निकल भागीं लड़कियां
मुजफ्फरपुर के एक होटल में देह व्यापर का धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों ने आज होटल में आग लगा दी जिसके बाद होटल से दो लड़कियां निकल भागीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
इसके बाद बुधवार को ग्रामीणों ने होटल में तोड़-फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के आनंद विहार लाइन होटल की है। होटल में आग लगाने की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया।
लोगों के मुताबिक होटल का मालिक बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था। जिसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे थे।
जब ग्रामीणों ने होटल पर हमला किया उस दौरान होटल से दो लड़कियां भी निकलीं। जिसके बाद एक लड़की फरार हो गई वहीं, एक लड़की को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हमले के दौरान होटल का मालिक भी फरार हो गया।