Bochahan Vidhan Sabha Chunav Result: बोचहां में LJP की 'बेबी' जीतीं, RJD के 'अमर' 20 हजार वोटों से हारे
Bochahan Election Result: बोचहां विधानसभा चुनाव 2025 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बेबी कुमारी ने आरजेडी के अमर कुमार पासवान को हराया। बेबी कुम ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बौचहां। Bochahan Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बोचहां विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से बेबी कुमारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने आरजेडी के अमर कुमार पासवान को हराया।
बेबी कुमारी को 107401 वोट मिले। वहीं, आरजेडी के अमर कुमार पासवान को 86840 वोट मिले। बेबी कुमारी ने अमर कुमार पासवान को 20561 वोटों से हराया। बौचहां में 28 राउंड की काउंटिंग हुई।
बोचहां विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। ये मुज्जफरपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1967 में हुए पहले चुनाव में यहां एसएसपी के एस आर रजाक विजयी रहे थे। 2020 में इस सीट पर वीआईपी के मुसाफिर पासवान विजयी रहे थे।
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69% मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में करीब 68.52% रिकॉर्ड मतदान हुआ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।