मुज़फ़्फ़रपुर में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, जानिए पूरी घटना Muzaffarpur News
बेनीबाद ओपी प्रभारी ने भी घटना की पुष्टि की है। कहा कि आपसी विवाद में घटना हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी की कवायद की जा रही है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 01:08 PM (IST)
मुज़फ़्फ़रपुर, जेएनएन। जिला अंतर्गत गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी इलाके के पिरौननछा गांव में आपसी विवाद को खूनी संघर्ष होने की सूचना है। विवाद इतना बढ़ गया कि पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही बिंदे सिंह के रूप में हुई है। इस दौरान 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। घायलो को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बेनीबाद ओपी प्रभारी ने भी घटना की पुष्टि की है। कहा कि आपसी विवाद में घटना हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी की कवायद की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें