Move to Jagran APP

झंझारपुर में कन्हैया को दिखाया काला झंडा, विरोध पर बोले- बाढ़ के समय PM-CM का क्यों नहीं करते विरोध

करणी सेना व भाजयुमो की झंझारपुर इकाई ने भाकपा नेता कन्हैया को काला झंडा दिखाकर विरोध किया। विरोध पर बोले बाढ़ के समय पीएम व सीएम का क्यों नहीं विरोध करते।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 07:15 PM (IST)
झंझारपुर में कन्हैया को दिखाया काला झंडा, विरोध पर बोले- बाढ़ के समय PM-CM का क्यों नहीं करते विरोध
झंझारपुर में कन्हैया को दिखाया काला झंडा, विरोध पर बोले- बाढ़ के समय PM-CM का क्यों नहीं करते विरोध

मधुबनी, जेएनएन। भाकपा नेता डॉ. कन्हैया कुमार (CPI leader Dr. Kanhaiya Kumar) को झंझारपुर (Jhanjharpur) में काला झंडा दिखाया गया। करणी सेना (Karni Sena) व भाजयुमो (BJYM) की झंझारपुर इकाई ने उनका विरोध किया। काला झंडा तब दिखाया गया जब कन्हैया कुमार जन-गण मन यात्रा (Jana Gana Mana Yatra) के दौरान लोगों को संबोधित करने ललित कर्पूरी स्टेडियम (Lalit Karpoori Stadium) जा रहे थे। डीएवी स्कूल के पास कन्हैया कुमार का काफिला गुजरने से काफी पहले ही करनी सेना एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता वहां जुट गए। वे रह रहकर नारेबाजी करने लगे। यहां आरएस ओपी के थानाध्यक्ष केपी सिंह एवं सशस्त्र बल मौजूद थे। कार्यकर्ता आपत्तिजनक  नारे लगाते हुए काला झंडा दिखाने लगे। पुलिस विरोध करने वालों को नहीं रोक पाई।

prime article banner

'कन्‍हैया वापस जाओ' के लगे नारे

करनी सेना व भाजयुमो के कार्यकार्ताओं ने कन्‍हैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कन्‍हैया का काफिला जब आने को हुआ तो कार्यकर्ताओं ने 'कन्‍हैया वापस जाओ' (Kanhaiya Go Back) के साथ नारेबाजी की। इसके अलावा आपत्तिजनक  नारे लगाते हुए काला झंडा दिखाने लगे। इस विरोध को देख कन्हैया मुस्कुराते गाड़ी से निकल गए। वहीं पुलिस विरोध करने वालों को नहीं रोक पाई।

बाढ़ के समय प्रधानमंत्री का विरोध क्‍यों नहीं किया

काफिला जाते वक्त लगा कि कन्हैया ने भले विरोध को नजरअंदाज कर दिया गया। मगर, भाषण में उनकी पीड़ा निकल आई। कहा-ये मुठ्ठी भर लोग मुझे काला झंडा दिखाते हैं। भीड़ से पूछा कि क्या वे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हैं। अगर नहीं तो विरोध क्यों। बाढ़ के समय मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का विरोध क्यों नहीं किया। ये मुठ्ठी भर लोग वही हैं जो नेता के इशारे पर विरोध करते हैं। इससे डरनेवाला नहीं हूं। कन्हैया के वक्तव्य पर करणी सेना के राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका काम देशद्रोहियों का विराेध करना है। उन्हें जो बोलना है बोलें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.