Road accident in Samastipur : समस्तीपुर में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत
शनिवार की देर शाम वे किसी काम से बाइक से जा रहे थे। खोकसाहा और खदियाही के बीच ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पीएचसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:24 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 11:24 AM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन।विभूतिपुर प्रखंड में सड़क दुर्घटना में भाजपा युवा मोर्चा उत्तरी मंडल अघ्यक्ष चंदन कुमार की मौत हो गई। शनिवार की देर शाम वे किसी काम से बाइक से जा रहे थे। खोकसाहा और खदियाही के बीच ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें