Move to Jagran APP

विजय माल्या और नीरव मोदी कांग्रेस की उपज

विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता आ रहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या को मोदी सरकार ने शह दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:00 AM (IST)
विजय माल्या और नीरव मोदी कांग्रेस की उपज
विजय माल्या और नीरव मोदी कांग्रेस की उपज

मुजफ्फरपुर। विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता आ रहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या को मोदी सरकार ने शह दिया। जबकि, ये दोनों काग्रेस की ही उपज हैं। अगर भाजपा की सरकार नहीं होती तो नौ हजार करोड़ का ये एनपीए 10 से 12 हजार करोड़ के पार होता। नमो में इतनी ताकत है कि इनको पाताल से खोजकर निकाल लेंगे। ये बातें राज्य के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, अगर कश्मीर में भाजपा की सरकार होती तो एक भी कश्मीरी पंडित बेघर ना होते। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचाएं। नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहें।

नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने चुनाव जीतने में बूथ की भूमिका को महत्वपूर्ण कहा। बीएलए को हर बूथ पर मतदाता बनाने के साथ फर्जी वोटर का नाम कटवाने का भी आह्वान किया। सासद अजय निषाद ने कहा, भारत के काम की चर्चा विदेशों में हो रही। गरीबों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रहीं। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी और गरीब का अपना घर होगा। 2022 तक हर घर में शौचालय होगा। जिलाध्यक्ष रामसूरत राय ने कहा कि सारा फोकस बूथ पर देना होगा। टीम बनाकर जन-जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धि बताएं।

दुसरे चरण में मुजफ्फरपुर और वैशाली लोकसभा की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह और हरेन्द्र सिंह ने ली। तीसरे चरण में जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग और प्रकल्प प्रमुखों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर इन्हें जिम्मेदारियों सौंपी गई। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश मंत्री सजल झा और सभी मंडलों का वृत्त प्रदेश मंत्री राजेश कुमार वर्मा ने लिया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्र्यापण कर बैठक की शुरुआत की गई।

प्रदेश कार्यसमिति द्वारा पारित राजनीतिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी और कृषि प्रस्ताव जिला महामंत्री अरविंद सिंह ने पढ़ा। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मनोज तिवारी ने किया। कार्यसमिति को पारू विधायक अशोक सिंह, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.