Move to Jagran APP

हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर अपनी ताकत का भी भाजपा ने लगाया अंदाजा। आने वाले दिनों में पार्टी इसी मुताबिक अपनी गतिविधि तय करेगी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 03:48 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 03:48 PM (IST)
हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात
हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सुना। पार्टी के बड़े पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने मन की बात रेडियो व टेलीविजन के जरिए सुनी। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर पार्टी कितनी मजबूत है इसका भी इसके जरिये आकलन किया गया है। आने वाले दिनों में पार्टी इसी मुताबिक अपनी गतिविधि तय करेगी।

loksabha election banner

जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा, सांसद अजय निषाद, विधायक अशोक सिंह, विधायक बेबी कुमारी, विधायक केदार गुप्ता, पूर्व विधायक राजू कुमार ङ्क्षसह राजू, सुरेश चंचल, पूर्व प्रत्याशी अरुण सिंह, अजय कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री व विधानसभा प्रभारी देवेश कुमार ने अलग-अलग बूथों पर मन की बात सुनी। जिले में 2345 बूथों पर बूथ अध्यक्ष की देखरेख में सप्तऋषि के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रसारण का आयोजन किया गया। जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवान लाल महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ.रागिनी रानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडेय, नगर विधानसभा प्रभारी अधिवक्ता धर्मेन्द्र साहू, प्रदेश नेता डॉ.अशोक शर्मा, प्रवक्ता प्रभात कुमार सहित पार्टी के तमाम मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.