मुजफ्फरपुर में भाजपा निकालेगी धन्यवाद यात्रा, जिले में पार्टी के प्रदर्शन की होगी समीक्षा
भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर से 23 दिसंबर तक जिले में धन्यवाद यात्रा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के जरिए हर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष के साथ संवाद होगा।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद एनडीए की सरकार बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस चुनाव में जहां पर भाजपा चुनाव लड़ी, जहां पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़े उन तमाम विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए धन्यवाद यात्रा निकलेगी। इसके साथ चुनाव में जीत हार की समीक्षा भी होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर से 23 दिसंबर तक जिले में धन्यवाद यात्रा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के जरिए हर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष के साथ संवाद होगा।
चुनाव में उनको सहयोग के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष कुमार ने कहा कि 3 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक होगी। जिला कमेटी की बैठक के बाद इस चुनाव में जीत हार की समीक्षा सभी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ की जाएगी। कहां हमसे चूक हुई कहां और मजबूती चाहिए था ।चुनाव की रणनीति में कहां पर हम पिछड़े ताकि नहीं मिली शत-प्रतिशत सफलता ।जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की पार्टी है और सालों भर संगठन को एक्टिव रहना होता है।
चुनाव के बाद एक बार सभी पार्टी कार्यकर्ता संगठन की चिंता कर रहे हैं। उसको लेकर बैठकों का दौर शुरू होने वाला है। बताया कि बिहार में एनडीए की सरकार बनी है विकास की गति तेज करनी है ।इसमें कार्यकर्ताओं की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।भाजपा कार्यकर्ताओं की जवाबदेही है कि वह अपने पंचायत में अपने आसपास भारत सरकार की और बिहार सरकार की योजनाओं के जो भी लाभान्वित हैं उन्हें शत प्रतिशत लाभ दिलाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की चिंता करते हैं। उनका उद्देश्य है गरीब, महिला, समाज के पिछड़े लोगों का कल्याण। उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही है। उसका लाभ दिलाने का दायित्व भाजपा कार्यकर्ताओं पर है। धनबाद यात्रा कार्यक्रम की तैयारी हर मंडल स्तर पर होगी। जहां भी कार्यक्रम होगा वहां पर सभी पदाधिकारी जुटेंगे।हर कार्यक्रम में कोई ना कोई एक प्रदेश से अधिकारी आएंगे । कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने। यह राज्यव्यापी कार्यक्रम है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में धनबाद यात्रा के तहत सभा होगी। जहां पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ी और जहां पर नहीं भी लड़ी।