Move to Jagran APP

CAA के समर्थन में BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा, मंत्री सुरेश शर्मा बोले- CAA से किसी को डरने की जरूरत नहीं

CAA के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने ओरिएंट क्लब से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा पूरे शहर में घूमते हुए बैरिया गोलंबर तक जाएगी।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 01:56 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 01:56 PM (IST)
CAA के समर्थन में BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा, मंत्री सुरेश शर्मा बोले- CAA से किसी को डरने की जरूरत नहीं
CAA के समर्थन में BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा, मंत्री सुरेश शर्मा बोले- CAA से किसी को डरने की जरूरत नहीं

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में सड़क पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं व अल्पसंख्यक समाज के लोगों की भागीदारी रही। बाइक, खुली जीप व पैदल तिरंगा लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे। 

loksabha election banner

ओरियंट क्लब से यात्रा शुरू हुई तथा अमर शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर माल्यार्पण के साथ इसे विराम दिया गया। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगरवासी स्वागत करते रहे। यात्रा के बाद जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां अध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद के नेतृत्व में 21 वेदपाठी बटुकों ने वेद मंत्रोच्चार किया और कुमार ने अध्यक्ष की कुर्सी ग्रहण की। कार्यालय प्रभारी मनोज नेता के नेतृत्व में पुष्प वर्षा से सबका स्वागत किया गया।  

देश हित में यह कानून 

तिरंगा यात्रा में शामिल नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है। इससे भारतीय मुस्लिम समाज के किसी भी सदस्य की नागरिकता नहीं खत्म होगी। इस कानून से डरने नहीं बल्कि इसे समझने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सीएए से इस्लामिक देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताडि़त वहां के अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलेगी। 

पुष्प वर्षा के बीच गुजरी यात्रा

अघोरिया बाजार,नीम चौक,  मिठनपुरा चौक, पानी टंकी चौक, पक्की सराय, बनारस बैंक चौक, दुर्गास्थान, टावर चौक पर तिरंगा यात्रा का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर और सहभागियों का माला पहनाकर स्वागत किया। सरैयागंज टावर चौक पर वंदे मातरम सेवा मंच के अध्यक्ष राजीव सत्यम के नेतृत्व में विकास गुप्ता, मुन्ना सिंह यादव, अर्जुन गुप्ता, सोनू, अरूण मेहता, रमण कुमार, अनीसा, काजल आदि ने स्वागत किया। मुजफ्फरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भाजपा नेता भगवानलाल महतो ने अंगवस्त्रम, माला देकर नगर विकास मंत्री व अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रियरंजन व नईम के नेतृत्व में मुस्लिम युवाओं ने चर्तुभुज स्थान के पास स्वागत किया

इनकी रही भागीदारी

पूर्व जिला अध्यक्ष रामसूरत राय, जिला प्रभारी मृत्युंजय झा, विधायक अशोक सिंह,बेबी कुमारी, केदार गुप्ता, उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला, पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह राजू, सुरेश चंचल, संतोष साहेब, रविरंजन टिंकू शुक्ला, आलोक वर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय, अजय कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, अर्जुन राम, पूर्व जिप अध्यक्ष चंदा देवी, अरविंद कुमार सिंह, राम कुमार झा, बिंदेश्वर सहनी, डॉ. तारण राय,पुरुषोत्तम पोद्दार, आचार्य चंद किशोर पराशर, डॉ. ममता रानी, अशोक सहनी, सुनीता सहनी, मनोरंजन शाही ,मनीष कुमार, देवांशु किशोर, प्रवीण सिंह, हरिमोहन चौधरी, नीरज नयन, मनोज तिवारी, मुकेश चंद्रवंशी, अशोक झा, गीता कुमारी, इंदिरा सिंह,  धर्मेंद्र साहू, आदर्श कुमार सिंह,  सिद्धार्थ कुमार, इंदिरा सिंह, भोला चौधरी, साहू भूपाल भारती, केशव चौबे,दिवाकर झा, ब्रजबिहारी पासवान आदि शामिल रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.