किसान चाची के घर 12 सितंबर को आएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तैयारी को पहुंचे विधायक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 सितंबर को किसान चाची के घर आनंदपुर जाकर बातचीत करेंगे। किसान चाची की उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। 12 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार व पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने उच्च विद्यालय मनिकपुर में बनने वाले हेलीपैड का निरीक्षण किया। उसके बाद भाजपा की टीम किसान चाची राज कुमारी देवी के घर पहुंची जहां कार्यक्रम से संबंधित विचार-विमर्श किया गया। जेपी नड्डा किसान चाची के घर आनंदपुर जाकर बातचीत करेंगे। किसान चाची की उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी।
उसके बाद मनिकपुर उच्च विद्यालय के मैदान में 50 किसानों से नड्डा बातचीत करेंगे। प्रगतिशील किसानों की सूची बनाई जा रही है। मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडेय, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, सचिन कुमार, राजकुमार साह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश पांडेय, नंदकिशोर पासवान, ब्रज बिहारी पासवान, ओम प्रकाश, गायघाट प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अमित राठौर, विकास चौबे, खेमचंद्र कुशवाहा, सुनील द्विवेदी, सर्वेश पटेल आदि थे।