Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में किसान संवाद करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे कार्यकर्ता। किसान चाची से मिलकर साझा करेंगे खेती की बात।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 10:45 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में किसान संवाद करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
मुजफ्फरपुर में किसान संवाद करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 सितंबर को मुजफ्फरपुर आएंगे। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।  जानकारी के अनुसार भाजपा पिछले चुनावों की तरह मुजफ्फरपुर से ही चुनाव अभियान शुरू करेगी। भाजपा प्रवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर में पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले थे, परन्तु अब वे मणिकपुर से ही हेलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में तैयारी चल रही है। 

loksabha election banner

किसान चाची के घर जायेंगे 

प्रवक्ता ने बताया कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष सरैया प्रखंड के मणिकपुर में पद्मश्री सम्मानित राजकुमारी देवी उर्फ किसान चाची से मिलेंगे। उसके बाद किसान संवाद कार्यक्रम में  किसानों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शारीरिक दूरी  का पालन  करने के लिए संवाद में अधिक भीड़ नहीं जमा करने की रणनीति बनाई गई है। कार्यक्रम नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, सांसद अजय निषाद व जिले के विधायक व संगठन प्रभारी मुख्य रूप से शामिल होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.